कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल

127 0

कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अनिल एंटनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि अनिल एंटनी ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामले में कांग्रेस के रुख पर सवाल खड़े किए थे।

केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि ए के एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।

बीबीसी के रुख का किया था विरोध

अनिल एंटनी ने कहा था कि भारतीय संस्थानों पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को रखना सही नही है। इससे देश की संप्रभुता कमजोर होगी। उन्होंने कहा था- बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद मुझे लगता है कि वे भारत में बीबीसी के विचारों को रखते हैं, एक राज्य प्रायोजित चैनल पूर्वाग्रहों के एक लंबे इतिहास के साथ हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा था। लेकिन अनिल ने कांग्रेस के स्टैंड पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखे थे, जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। इसके बाद अनिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

श्रद्धा मर्डर केस- श्रद्धा के खोपड़ी का निचला हिस्सा मिला, पुलिस ने जांच के लिए भेजा

Posted by - November 21, 2022 0
श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस लगातार हत्या से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है, जो…

Bihar: नालंदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के 87 डॉक्‍टर्स को कोरोना, सभी आइसोलेट

Posted by - January 3, 2022 0
राजधानी पटना में 80 से अधिक डॉक्टरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *