झारखंड में मानसून का प्रवेश, कई जिलों में बारिश शुरू, तापमान में गिरावट

144 0

लंबे इंतजार के बाद संताल परागना के रास्ते झारखंड में मानसून प्रवेश कर गया है। कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है। डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की एंट्री हो गयी है।

शाम में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। अगले दो दिन में जमशेदपुर में भी मॉनसून प्रवेश करेगा। सोमवार को मौसम विभाग ने गुमला, लातेहार, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया कर दिया है ।

झारखंड में मानसून के प्रवेश करते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मानूसन गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के कुछ स्थानों में प्रवेश कर गया है। . राजधानी रांची समेत अन्य कई जिलों में बूंदा-बांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। झारखंड के कई इलाकों में मानसून अब धीरे- धीरे पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मानसून ने भले ही राज्य में देर से प्रवेश किया है लेकिन इस वक्त की बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची में 55 वां इंजीनियर्स डे समारोह पूर्वक मनाया गया

Posted by - September 15, 2022 0
रांची। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची में 55 वां इंजीनियर्स डे समारोह पूर्वक मनाया गया. दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम…

न्यू अनलॉक- दुर्गा पूजा की अनुमति, पंडाल में जाने की रोक, धार्मिक स्थल और कक्षा 6 से 8 स्कूल खुलेंगे, रविवार का लोकडाउन खत्म

Posted by - September 14, 2021 0
रांची। झारखंड में कोरोना के कम होते मामलों के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने राज्य में…

झारखण्ड में महाराष्ट्र वाला डर- कई विधायक बैग लेकर सीएम हाउस पहुंचे, लग्जरी बस भी पहुंची

Posted by - August 27, 2022 0
शनिवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। ये बैठक रांची में सीएम हाउस में थोड़ी देर में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *