आम आदमी पर महंगाई की एक और मार, 50 रु महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर

270 0

आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। कमर्शियल LPG के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रु का इजाफा हुआ है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 प्रति सिलेंडर हो गई है।

पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और पीएनजी के साथ-साथ एलपीजी गैस में के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब ढीली करने का काम किया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रु बढ़े हैं जो 7 मई से प्रभावी हो गए हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इसके पहले, 22 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे, जिसके बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949.50 रु हो गई थी।अप्रैल के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था। हालांकि, मई महीने की शुरुआत में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। नई कीमतों के बाद, सिलेंडर की कीमत 999.50 रु हो गई है।

अप्रैल के महीने में कमर्शियल एलपीजी के दाम में 250 रु का इजाफा हुआ था। जबकि, एक मई को इसकी कीमत में 102.50 की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2355.50 हो गई है। वहीं, 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 655 रुपए तक पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम पहले ही उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं, जिसके कारण आम आदमी बेहाल है। वहीं, अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब और ढीली कर दी है। तेल और एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

वीडियो- कोयलांचल में आतंक मचाने वाले अमन साहू गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

Posted by - September 4, 2021 0
टंडवा(आवाज) :कोयलांचल में आतंक ओर गुंडागर्दी कर अपनी झोली भरने के फिराक में लगे अमन साहू गिरोह के तीन शातिर…

तकनीकी खामी से पाकिस्‍तान में मिसाइल गिरने पर भारत ने जताया खेद, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का दिया आदेश

Posted by - March 11, 2022 0
भारत (India) ने शुक्रवार को पाकिस्तान (Pakistan) में ‘गलती से मिसाइल दागने’ की बात को स्वीकार किया. इस घटना की…

मेरा गला रेतने के लिए पिछले पांच महीने से बनाई जा रही थी आरी, राजभवन पर बरसे हेमंत सोरेन

Posted by - August 27, 2022 0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि राजभवन में उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *