सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा हत्याकांड में आरोपी पति गिरफ्तार, विदेश भागने की थी साजिश

82 0

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में नोएडा पुलिस ने आखिरकार आरोपी पति नितिन नाथ सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा के सेक्टर 30 स्थित अपने घर के स्टोररूम में ही महिला वकील का पति छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि काफी छानबीन के बाद देर रात करीब तीन बजे आरोपी को उसके घर के स्टोर रूम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है।

घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था महिला वकील का शव

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि रविवार शाम को अपने घर के बाथरूम में 61 साल की सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। वकील के सिर पर गहरी चोट के निशान देखे गए थे। उनके भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला वकील के परिजनों का आरोप था कि उनकी हत्या की गई है। परिजनों ने उनके पति पर ही हत्या करने का संदेह जताया था।

नोएडा वाला घर बेचकर विदेश शिफ्ट होना चाहता था हत्या का आरोपी पति

पुलिस ने बताया कि महिला वकील की हत्या के बाद से उनका पति नितिन नाथ सिन्हा गायब था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। कई घंटों की खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और महिला वकील की हत्या के आरोपी पति को उसके घर के ही स्टोररूम से निकालकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पति नोएडा वाला घर बेचकर विदेश शिफ्ट होना चाहता था, जबकी महिला वकील इसके पक्ष में नहीं थी। इस मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल कर चुका था पत्नी की हत्या का आरोपी नितिन नाथ सिन्हा

रिपोर्ट्स के मुताबिक घर बेचने का विरोध करना ही बिहार की रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेणू सिन्हा की जान के लिए आफत बन गया। उनके पति नितिन नाथ सिन्हा ने उनको रास्ते से हटाने की साजिश रची। पत्नी की हत्या के बाद घर बेचकर ब्रिटेन में बसने के लिए नितिन ने ब्रिटिश पासपोर्ट भी हासिल कर लिया था। उसने पत्नी को मारने के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने की पूरी डिटेल्ड प्लानिंग भी की थी। पुलिस के घर तक पहुंचने से पहले उसने काफी सबूतों को मिटा भी दिया था।

सबूत मिटाने की भी कोशिश, सीसीटीवी का डीवीआर नदारद, पुलिस जांच में खुली पोल

आरोपी नितिन नाथ सिन्हा के बाकी सबूतों को मिटाने से पहले ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। पुलिस को महिला वकील के भाई ने घटना की सूचना दी थी। पुलिस जांच में सारा खेल सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी नदारद था। पुलिस को पड़ोसियों के सीसीटीवी में भी नितिन की आवाजाही नहीं दिखी। मौके से गायब नितिन को लेकर पुलिस का शक गहराया और पूरे घर उसके आसपास तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घर के स्टोर रूम में छिपे नितिन नाथ सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार- देखें पूरी लिस्ट

Posted by - March 21, 2022 0
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ…

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार, लोकार्पण से पहले बीजेपी ने महोत्सव के लिए किया सुपर-30 का गठन

Posted by - December 3, 2021 0
वाराणसी. काशी विश्वनाथ धाम अपने भव्य लोकार्पण के लिए बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *