पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भेजे गए राजमुंदरी जेल

95 0

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू को सोमवार को राजमुंदरी जेल भेज दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू पर कौशल विकास घोटाला का आरोप है। उन्हें नायडू को कड़ी सुरक्षा के बीच अपराध जांच विभाग ने देर रात करीब सवा एक बजे जेल पहुंचाया।

विजयवाड़ा न्यायालय परिसर से करीब दस बजे पुलिस का काफिला निकला। इसके पीछे किसी भी वाहन को नहीं चलने दिया गया। करीब 200 किलोमीटर के रास्ते पर विरोध व प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। राजमुंदरी जेल पहुंचने पर नायडू के बेटे नारा लोकेश को जेल के अंदर जाने की अनुमति दी गई। कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें बाहर भेज दिया गया। नायडू की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को भी जेल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

घर से जाएगा खाना
पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू को न्यायालय के निर्देश पर एक विशेष कमरा आवंटित किया गया है। जेल अधिकारियों को घरेलू भोजन और दवाओं को देने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Howrah में फिर पत्थरबाजी, ममता बोलीं- हिंसा के पीछे BJP का हाथ, दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

Posted by - March 31, 2023 0
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी की हिंसा के बाद शुक्रवार की नवाज के बाद फिर पत्थरबाजी की घटना घटी…

असम पुलिस की फायरिंग में मेघालय के 5 लोगों की मौत, फॉरेस्ट गार्ड भी मारा गया, 7 जिलों में इंटरनेट बंद

Posted by - November 22, 2022 0
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के दो राज्यों की सीमा पर भीषण तनाव की स्थिति है। हिंसक झड़प के बाद हुई फायरिंग…

जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक आज, पान मसाला-गुटखा की टैक्स चोरी पर लगेगी लगाम!

Posted by - February 18, 2023 0
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक होने जा रही…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *