99 ग्रुप का “अपना दीया अपनी दिवाली कार्यक्रम’ का एसएसपी ने किया शुभारंभ, चंद्रयान -3 की सफलता को दर्शाया

69 0

धनबाद.हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 99 ग्रुप ऑफ़ कंपनीज ने दीवाली के अवसर पर अपना दीया अपनी दीवाली कार्यक्रम का आयोजन किया है।

इस बार देश के वैज्ञानिकों को सैल्यूट करने के उद्देश्य से अपना दीया अपनी दीवाली कार्यक्रम में चंद्रयान – 3 की सफलता को दर्शाया गया है।

इस महोत्सव का उद्घाटन धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने यहां खुद से दीपक बनाकर और फीता काटकर किया।

एसएसपी ने 99 ग्रुप के इस पहल की सरहाना करते हुए कहा कि यह पहल ना सिर्फ कुम्हार के लिए संजीवनी का काम करेगा बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी बढ़ावा देगा।

कंपनी के सीएमडी श्याम पांडेय ने बताया कि हमारी कंपनी हर साल इस ‘अपना दीया अपनी दिवाली महोत्सव’ का आयोजन करती है। इस साल हमारा थीम चंद्रयान – 3 की सफलता को दर्शाते हुए रखा गया है। उन्होंने कहा हर साल किए जाने वाले इस आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देना और पौराणिक प्रथाओं को संजो कर रखना है। युवा पीढ़ी को मिट्टी से जोड़ना है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील किया कि सब लोग यहां आयें और अपने हाथों से दीये बनाएं। यह कार्यक्रम दीपावली तक चलेगा। हर दिन अतिथियों और स्कूली बच्चों के द्रारा हजारों दीये बनाये जाएंगे। इनके हाथों से बने दीये जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जायेगा।

आज एसएसपी संजीव कुमार के साथ सेंट जेविर्यस के बच्चों ने भी अपने हाथों से दीये बनाए। स्कूली बच्चों के बीच खासा उत्साह देखा गया।

इस कार्यक्रम में 99 के वाइस प्रेसिटेंड महेश कुमार, सीइओ रामप्रताप सिंह,सीओओ पंकज कुमार समेत कंपनी के कर्मीगण मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तोपचांची में वर्षो पुराने श्मशान घाट की घेराबंदी से शवो के अंतिम संस्कार में आ रही परेशानी , ग्रामीणों में आक्रोश

Posted by - September 7, 2021 0
तोपचांची। तोपचांची में वर्षो पुराने श्मशान घाट की घेराबंदी से शवो के अंतिम संस्कार में आ रही परेशानी से ग्रामीणों…

जेपीएससी की झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, 102 केन्द्रों में 32119 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Posted by - September 6, 2021 0
धनबाद। जेपीएससी द्वारा 19 सितंबर को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त सिविल सर्विस पीटी परीक्षा 2021 की तैयारियों की समीक्षा…

करमा पर्व की शुरुआत के लिए बालू लाने गयी तीन बच्चिंयों की डैम में डूबने से मौत 

Posted by - September 10, 2021 0
गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के गादिकला गांव में डैम में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. परिजनों ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *