हत्या के बाद पंकज के परिवार ने शव के साथ थाना के सामने किया प्रदर्शन, रोड किया घण्टो जाम,मिला न्याय का लिखित आश्वासन

452 0

लोयाबाद : कनकनी में कतरास कोल ड़ंप के पंकज की हत्या के बाद मंगलवार को उसके शव के साथ लोयाबाद थाना के समक्ष प्रदर्शन हुआ। परिजनों सहित अन्य लोगो द्वारा शव को थाना के सामने सड़क के बीचो बीच रखकर जाम कर दिया गया। और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।

इस प्रदर्शन में महिलाएं हाथों तख्तियां लेकर पहले हत्यारे को गिरफ्तार करो। पुलिस चोर है। पुलिस घूसखोर है के नारे लगाते रहे। लोगों ने कहा पीड़ित परिवार को इंसाफ चाहिए।जबतक गिरफ्तारी नही होगी सड़क जाम रहेगा।

करीब डेढ़ घण्टे के बाद एएसपी मनोज स्वर्गयारी पहुँचे।चार दारोगा की एक टीम को तत्काल आरोपियों के घर पर दबिश देने का आदेश दिया गया।लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस की हाथ नही लगा। फिर प्रदर्शनकारियों के साथ एएसपी की वार्ता हुई। यथाशीघ्र सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिखित आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

इस दौरान करीब ढाइ घण्टे तक सड़क जाम रहा।प्रदर्शन में राजा कुमार चौहान, सुनिल कुमार पासवान, मनोज कुमार, विकास चौहान चंदन पासवान सलीम खान ,सुरज कुमार रवानी ,विककी कुमार माहतो ,राम माहतो ,शंकर राना नीरज कुमार पासवान रामानंद सागर राहुल दास ,गीता सिंह ,जानकी देवी ,रीना देवी ,गीता देवी ,आशा देवी, रीता देवी, ऊर्मिला, कैली देवी आदि लोग शामिल थे।

सड़क जाम से परिचालन ठप

सड़क जाम से धनबाद कतरास मुख्य मार्ग का आगमन पूरी तरह से बाधित हो गया।दोनो तरह वाहनों की लंबी लाइन लग गई। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंद समर्थकों ने बाइक वालों को भी रोक दिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया कोर्ट

Posted by - February 14, 2022 0
रिपोर्ट – मनोज शर्मा  फोटो – एनुल  धनबाद। नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकांड में सोमवार को आरोपियों का…

कतरास में कोल कर्मी के मौत के बाद नियोजन की मांग को लेकर शव के साथ परिजन बैठे धरना पर

Posted by - July 12, 2022 0
कतरास। चैतूडीह कोलियरी दो नंबर बंद खादान के पम्प ऑपरेटर श्री पासवान (उम्र 55 वर्ष) का इलाज के दौरान मौत…

प्राचार्य के विरोध में एक दिवसीय धरना,बीडीओ को ज्ञापन सौपा,25 को प्राचार्य का पुतला दहन करने की दी चेतावनी

Posted by - July 20, 2022 0
झाझा। विगत कुछ दिनों से केंद्रीय विद्यालय झाझा के प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न संगठन आंदोलनरत हैं। बुधवार को जन अधिकार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *