Payal Rohatgi पर FIR, महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी ‘आपत्तिजनक’ टिप्‍पणी

708 0

पुणे : अपनी विवादित टिप्‍पण‍ियों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेतत्री पायल रोहतगी के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।

पुणे जिला कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने शिवाजीनगर थाना में अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो बनाने को लेकर पायल रोहतगी के साथ-साथ एक अन्‍य अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है।

पुलिस को जो शिकायत मिली है, उसमें कहा गया है कि पायल रोहतगी ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया। इसमें यह भी कहा गया है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया है, उसमें कई ऐसी बातें हैं, जिससे दो समुदायों के बीच नफरत पैदा हो सकती है।

यहां उल्‍लेखनीय है कि संगीता तिवारी ने पूर्व में साइबर पुलिस के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस ने इस मामले को शिवाजीनगर पुलिस को सौंप दिया।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पायल रोहतगी ने पूर्व में कांग्रेस और नेहरू परिवार की आलोचना की थी। वह सोशल मीडिया पर कई विवादास्‍पद पोस्‍ट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सती प्रथा का समर्थन कर भी एक्‍ट्रेस विवादों में आईं और इसके लिए आलोचना झेलनी पड़ी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Drugs Case में हाजिरी लगाने NCB दफ्तर पहुंचे Aryan Khan, कुछ दिन पहले ही मिली थी जमानत

Posted by - November 5, 2021 0
मुंबई: क्रूज़ ड्रग मामले में कुछ दिन पहले जमानत पाने वाले आर्यन खान आज फिर एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल…

सांसदी रद्द होने के बाद राहुल गांधी कल पहली बार जाएंगे वायनाड, जनसभा को करेंगे संबोधित

Posted by - April 10, 2023 0
कांग्रेस (Congress) के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2019 से वायनाड (Wayanad) से सांसद थे। पर पिछले…

चलती ट्रेन के डिब्बे से निकलने लगा धुआं, आग से पहले ही उतरकर भागे घबराए पैसेंजर्स”

Posted by - July 11, 2023 0
ओडिशा के बेरहामपुर में ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में धुआं निकलने के बाद डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के यात्रियों…

‘यह भारत नहीं पंजाब है’, चेहरे पर तिरंगा बनाकर आई थी लड़की, स्वर्ण मंदिर में जाने से रोका

Posted by - April 17, 2023 0
पंजाब से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की को गोल्डन टेंपल में प्रवेश करने से रोक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *