जमुई जिले के खैरा प्रखण्ड अंतर्गत जितझिगोय पंचायत के हार्डिमोड में आशा पायल फाउंडेशन की तरफ से 2 गरीब कन्याओं को विदाई सामग्री प्रदान की गयी. सामाग्री में ट्रंक तोसक, रजाई ,मसलन , चुनरी ,स्टील बर्तन सेट,बेडसीट वर वधू का वस्त्र एवं सिंगार समान सिंगार बॉक्स शामिल थे जिन्हे संस्था के जिला पदाधिकारी विमल कुमार व अजीत कुमार ने कन्यायों को प्रदान किया।
मौके पर संस्था पदाधिकारी, राज कुमार साव (मास्टर साहब ) दिलीप मिश्रा,देवनंदन पंडित,मुरारी सिंह ग्रामीण मौजूद थे, सभी ने इस नेक कार्य को की सराहा एवं साधुवाद दिया। वही संस्था जिला पदाधिकारी ने बताया की संस्था आशा पायल फाउंडेशन बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, संस्था लगातार कन्याओं को विदाई सामग्री दे रही है. उन्होंने बताया की संस्था द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा पर रोक लगाने हेतु जागरूकता अभियान चला रहा है,