बिहार- शादी के 2 साल बाद भी पत्नी नहीं बनी मां तो पति ने दी बड़ी सजा, लोग बोले- ऐसा कौन करता है

105 0

बिहार के छपरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सारण में एक पति ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली है। अब पहली पत्नी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर पहली पत्नी को चालाकी से मायके भेज दिया और फिर दूसरी शादी रचा ली। उसे ससुराल वालों ने इसलिए घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि वह बीमार रहती थी और मां नहीं बन पाती थी। मामला अमनौर थाना के कल्याण पंचायत के सहादी गांव का है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, पीड़िता शिकायत के लिए थाने पहुंची थी। उसका नाम सुशीला कुमारी है। वह नवविवाहिता पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव के अम्बिका प्रसाद की बेटी है। 2021 में उसकी शादी सहादी गांव के रहने वाले झूलन महतो के बेटे महेंद्र कुमार के साथ धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और दो लाख मांगे। जब उन्हें रुपये और गाड़ी नहीं मिली तो वे उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने सुशीला को घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में सुशीला ने ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दो दिन पहले हुई थी पंचायत

सुशीला का कहना है कि दो दिन पहले ही स्थानीय मुखिया और सरपंच की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। उस वक्त ससुराल वालों ने पति की शादी कराने की बात से इनकार किया था। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से मंदिर में पति की दूसरी शादी करा दी और बाहर भेज दिया।

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

सुशीला अब क्या करे उसे समझ में नहीं आ रहा है। उसे इतना बड़ा धोखा मिला है। उसके रहते हुए ही उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। अब वह इंसाफ मांग रही है। इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि पीड़िता शादी के बाद से ही बीमार चल रही थी। इस कारण उनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आ रही थीं। आरोपी के घर में उसकी दूसरी शादी कराने की हमेशा चर्चा होती रहती थी। आरोपी घर का इकलौता बेटा बेटा है। फिलहाल थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बिहार के अस्पताल का ‘कारनामा’, मरीज में यूरो बैग की जगह लगा दी खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल, तड़पकर मौत”

Posted by - August 10, 2023 0
बिहार में सरकारी अस्पतालों की हालत कितनी दयनीय है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि…

अंग्रेजी में बोल रहा था अधिकारी, नीतीश कुमार ने बीच में रोक लगा दी फटकार, बोले- ई बिहार है…

Posted by - February 22, 2023 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसमें वे एक अधिकारी पर भड़कते…

भगोड़े विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट की सजा: 4 महीने जेल, दो हजार रुपये जुर्माना और चार महीने में लौटाने होंगे 40 मिलियन डॉलर

Posted by - July 11, 2022 0
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना के मामले में दोषी ठहराते हुए चार महीने के…

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, फेक वीडियो और आर्थिक अपराधों में बिहार पुलिस को थी तलाश

Posted by - March 18, 2023 0
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है। बिहार की बेतिया पुलिस के सामने मनीष कश्यप ने सरेंडर किया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *