सीएम नीतीश ने नरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले राज्य ने खो दिया मूल्यवान शख्सियत

255 0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पकरी गांव पहुंचकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम नीतीश के साथ बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं अशोक चौधरी भी स्व. नरेंद्र सिंह के पकरी स्थित आवास पर पहुंचे और मंत्री द्वय ने भी उन्हें नमन किया।

सीएम नीतीश कुमार ने नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि राज्य ने एक सामर्थ्यवान नेता खो दिया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। सीएम ने ईश्वर से उनके परिवार को विपदा की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौके पर कहा कि नरेंद्र सिंह जी ने जन कल्याणको अपना जीवन मंत्र बनाया था। उन्होंने बिहार और देश के विकास के लिए जीवनपर्यंत काम किया। वे ईमानदारी और अच्छे प्रशासन के पर्याय थे। सीएम ने आगे कहा कि वे राज्य के कोने – कोने में विश्वास का एक नाम बन गए थे। जीवन के अधिकतम समय में वे जनकल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे। मैं शब्दों से परे दुखी हूं। नरेंद्र सिंह जी… राजनेता , अनुभवी प्रशासक , जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे।

बिहार के विकास में उनका अमिट योगदान है। उन्होंने उनके पुत्र सह पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह , बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित कुमार सिंह तथा अमित कुमार सिंह के अलावे अन्य परिजनों एवं सगे – संबंधियों से बात की और उन सबों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने हृदतलयत से स्व. सिंह के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उधर मुख्यमंत्री का एक झलक पाने के लिए पकरी गांव समेत पूरा इलाका बेताब नजर आया। सड़क पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण , बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह , जेपी सेनानी राजेश कुमार सिंह समेत सैकड़ों नेताओं ने मुख्यमंत्री का विनम्र अभिवादन के साथ उनका इस्तकबाल किया। इसी कड़ी में सिकंदरा में दल के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार और खैरा में प्रखंड अध्यक्ष रामनांद सिंह के नेतृत्व में पार्टी समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और गगनभेदी नारे लगाए।

इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन सजग और सचेत नजर आया। सीएम की सुरक्षा को लेकर चप्पे – चप्पे पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह , एसपी डॉ. शौर्य सुमन , डीडीसी शशि शेखर चौधरी , एसडीएम अभय कुमार तिवारी , एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक समेत कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी दुरुस्त व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आए। मुख्यमंत्री का तय कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

‘6 महीने पहले चुनाव कराने की संविधान देता है इजाजत’…चीफ इलेक्शन कमिश्नर का बड़ा बयान

Posted by - September 7, 2023 0
देश के चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने गुरुवार को सबसे से पहले चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है।…

बिहार में हिंसक हुआ ‘अग्निपथ’ आंदोलन, छपरा-कैमूर में आग का गोला बनी 4 ट्रेनें

Posted by - June 16, 2022 0
सेना में भर्ती के लिए लाई गई केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार में प्रदर्शन अब उग्र…

अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, योगी सरकार का निर्णय

Posted by - October 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है।…

त्रिपुरा मामले पर शाह के दफ्तर के बाहर TMC सांसदों का धरना, SC ने सुनवाई के लिए भरी हामी

Posted by - November 22, 2021 0
त्रिपुरा पुलिस ने रविवार को तृणमूल की नेता सायानी घोष को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार करने के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *