जमुई- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सैकड़ो लोगों ने लिया भाग, रोजाना योग करने का लिया संकल्प

208 0

जमुई –  श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी ,खेरमा के प्रांगण में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वतंत्र भारत के 75 वे अमृत उत्सव के रूप में युवा भारत जिला प्रभारी सुनील कुमार आर्य एवं महिला पतंजलि प्रभारी रूबी आर्या के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

इस कार्यक्रम में जमुई शहर से युवा भारत एवं महिला संगठन से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। योग शिक्षक सुनील कुमार ने सभी साधकों के बीच संकल्प दिलवाया की स्वस्थ एवं उन्नत जीवन हेतु प्रत्येक दिन योग को अपने जीवन से जोड़कर रखेंगे।

कार्यक्रम की भव्यता में भारत स्वाभिमान के अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप साह ने खेरमा  के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम का प्रारंभ मशहूर व्यवसायिक सह समाजसेवी मनोज कुमार ,वार्ड पार्षद सिकंदर शाह इंजीनियर आर्य समाज के प्रधान उर्मिला आर्या ,पूजा आर्या, रूपा आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किए।

कार्यक्रम में विनोद आर्य प्रमोद आर्य विश्वनाथ आर्य सुजीत कुमार उपेंद्र शाह ,सुनील शाह बजाज शोरूम पूजा आर्या गिरजा देवी विजय आर्य सिंटू कुमार निरंजन यादव कुंज बिहारी योग प्रशिक्षक आदि गणमान्य साथी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बामदह पंचायत में जन सेवा शिविर का आयोजन, अनुमंडल अधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Posted by - June 2, 2022 0
चकाई- बिहार सरकार के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडल अधिकारी अभय नाथ तिवारी ने चकाई प्रखंड के बामदह पंचायत में…

दिल्ली में विधायकों की सैलरी बढ़कर हुई 90 हजार, वेतन संशोधन विधयेक पास

Posted by - July 4, 2022 0
दिल्ली में मंत्रियों, विधायकों, डिप्टी स्पीकर और नेता विपक्ष का वेतन बढ़ेगी बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के…

कुछ ही घंटों में दक्षिण भारत से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, मचाएगा कोहराम!

Posted by - December 8, 2022 0
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान मैंडूस के नौ दिसंबर को आधी रात को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश…

रेप के आरोप में लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत

Posted by - September 2, 2022 0
कर्नाटक में बेहद प्रभावशाली लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मध्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *