DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, जांच में मिली ये खामियां

102 0

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। डीजीसीए ने इंडिगो को निर्धारित आवश्यकताओं और दिशानिर्देशों के अनुरूप अपने दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में संशोधन करने का भी निर्देश दिया है।

डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस का एक विशेष ऑडिट किया। इस ऑडिट के दौरान विमान A321 के संचालन, प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग और उड़ान डेटा निगरानी कार्यक्रम पर उनके दस्तावेजीकरण और प्रक्रिया की समीक्षा की। विशेष ऑडिट के दौरान इंडिगो एयरलाइन के संचालन, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं से संबंधित डॉक्यूमेंट्स में कुछ प्रणालीगत कमियां देखी गई। इस कारण जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली से पेरिस जाने वाले एयर इंडिया के विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर कराया गया लैंड

दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI143 आज उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई। फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद रनवे पर मलबा मिला। ऐसा माना जा रहा है कि ये मलबा विमान का टायर है। इसे देखे जाने के बाद दिल्ली एटीसी ने उड़ान के क्रू मेंबर्स को जानकारी दी और उड़ान को फिर से लैंड कराया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “28 जुलाई 2023 को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई। दिल्ली एटीसी ने फ्लाइट क्रू को उड़ान भरने के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने की सूचना दी थी। फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर 14:18 बजे वापस आ गई।” अभी विमान की जांच की जा रही है। वहीं यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पेट्रोल डीजल GST के दायरे में नही आएंगे, महत्पूर्ण दवाओं पर टैक्स नही लगेगा- वित्तमंत्री

Posted by - September 18, 2021 0
GST Council Meeting. जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक शुक्रवार को लखनऊ में हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *