45000 से नीचे आया सोना, चांदी में 1337 रुपए की गिरावट, जानिए ताजा भाव

327 0

सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोना 154 रुपए की गिरावट के साथ 44,976 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 45,130 रुपए किलो पर बंद हुआ। वहीं चांदी में 1,337 रुपए की भारी गिरावट हुई है। यह अब 57,355 रुपए किलो हो गई है। पिछले दिन यह 58,692 रुपए किलो पर बंद हुई थी। लेकिन दोनों के वायदा भाव में बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,733 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 21.64 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45850 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42000 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।

धातु                             शुद्धता                             कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना                            999(24 कैरेट)                      45851 रुपए
सोना                            995(23 कैरेट)                      45667 रुपए
सोना                             916(22 कैरेट)                     42000 रुपए
सोना                             750(18 कैरेट)                     34388 रुपए
सोना                             585(14 कैरेट)                      26823 रुपए
चांदी                              999                              58118 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 120 रुपए की तेजी के साथ 45,889 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का कॉन्ट्रैक्ट 1,652 लॉट के कारोबार में 120 रुपए या 0.26% की तेजी के साथ 45,889 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि प्रतिभागियों की ताजा पोजीशन से सोने की कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोना 0.58% बढ़कर 1,732.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपना दांव बढ़ाया। जिससे गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 179 रुपए की तेजी के साथ 58,565 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलीवरी का कॉन्ट्रैक्ट 179 रुपए या 0.31% की तेजी के साथ 2,493 लॉट में 58,565 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 21.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Microsoft CEO सत्या नडेला को मिला पद्म भूषण, जनवरी में आ सकते हैं भारत

Posted by - October 20, 2022 0
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सत्या नडेला ने कहा कि भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण मिलना…

OMG: इस बॉस ने कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी! सबको दिए साढ़े सात लाख रुपए और दो हवाई टिकट

Posted by - October 25, 2021 0
हर कंपनी और उसके मालिक के कुछ गुण होते हैं। कुछ बॉस के लिए कर्मचारी घर के सदस्यों की तरह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *