निपटा ले जरूरी काम – अक्टूबर में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, रिजर्व बैंक ने जारी की गाइडलाइन, ऑनलाइन हो सकेगा लेनदेन

357 0

बिजनेस : अक्टूबर का महीना आते ही भारत में त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है। त्यौहार का मौसम होने की वजह से बैंक भी बंद रहते हैं। इस साल अक्टूबर में करीब 21 दिन बैंक बंद रहेंगे इसलिए जरूरी है कि आप किसी भी तरह की समस्याओं से बचने के लिए अपने जरूरी काम को पहले ही निपटा लें।

अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहने को लेकर रिजर्व बैंक की तरफ से एक गाइडलाइन भी जारी की गई है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी। ग्राहक मोबाइल और इंटरनेट के जरिए लेनदेन कर सकेंगे।

अक्टूबर महीने में होने वाले 21 बैंक अवकाश में 14 छुट्टियां आरबीआई द्वारा घोषित की गई है। इसके अलावा इसमें 7 साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। इसमें रविवार को होने वाला अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार को होने वाला अवकाश शामिल हैं। अक्टूबर महीने में 1, 2, 3, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 31 तारीख को बैंकों में अवकाश रहेंगे। हालांकि 21 दिन की छुट्टियों में कुछ क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं जो अलग अलग राज्यों के बैंकों में लागू होगी।

यहां देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर- बैंक खातों के अर्धवार्षिक समापन ( सिक्किम)

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती

3 अक्टूबर- रविवार

6 अक्टूबर- महालय अमावस्या (त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक)

7 अक्टूबर- लैनिंग्थौ सनमही का मीरा चौरेन हौबा (त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय)

9 अक्टूबर – दूसरा शनिवार

10 अक्टूबर – रविवार

12 अक्टूबर- महासप्तमी (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा)

13 अक्टूबर- महाअष्टमी (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओड़िशा, मणिपुर, असम)

14 अक्टूबर- महानवमी

15 अक्टूबर- दशहरा (मणिपुर और हिमाचल प्रदेश को छोड़ सभी राज्यों में)

16 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (सिक्किम)

17 अक्टूबर- रविवार

18 अक्टूबर- कटी बिहू(असम)

19 अक्टूबर- ईद-ए- मिलाद-उल-नबी

20 अक्टूबर-  वाल्मीकि जयंती(त्रिपुरा, पंजाब, [पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश)

22 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू-कश्मीर)

23 अक्टूबर – चौथा शनिवार

24 अक्टूबर – रविवार

26 अक्टूबर – परिग्रहण दिवस (जम्मू- कश्मीर)

31 अक्टूबर- रविवार

1 अक्टूबर से इन बैंकों के बेकार होंगे चेकबुक
एक अक्‍टूबर से तीन बैंकों के चेकबुक और एमआईसीआर कोड बेकार हो जाएंगे। इलाहाबाद बैंक का मर्जर इंडियन बैंक में हुआ है, जो 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है। वहीं ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय का मर्जर पंजाब नेशनल बैंक में हुआ था, जो 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी हुआ है। इन्हीं कारणों से अब इन बैंकों के पुराने चेकबुक बेकार हो जाएंगे। इसलिए अगर आपका खाता इन बैंकों में है और आपको बिना किसी रुकावट के अपना बैंकिंग ट्रांजेक्‍शन जारी रखना है तो आप 1 अक्टूबर 2021 से पहले ही नया चेकबुक ले सकते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

खुला जियो-बीपी का पहला पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

Posted by - October 26, 2021 0
RIL-BP: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) तथा ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज बीपी (bp) ने…

दिल्ली में सस्ता हुआ पेट्रोल, दिल्ली सरकार ने घटाया पेट्रोल पर वैट

Posted by - December 1, 2021 0
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने पेट्रोल पर वैट को घटा…

दिल्लीवासियों को महंगाई का करंट! 10 प्रतिशत तक बढे बिजली के दाम, इन इलाकों को राहत

Posted by - June 26, 2023 0
देश की राजधानी दिललीवासियों महंगाई का करंट लगा है। दिल्ली में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है। पीपीएसी…

फिर बढ़े वाहन ईंधन के दाम: 18 माह में पेट्रोल 36 रुपये, डीजल 26.58 रुपये लीटर हुआ महंगा

Posted by - October 23, 2021 0
वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *