पंजाब में चन्नी कैबिनेट का हुआ गठन, 15 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें कौन-कौन बने मंत्री

321 0

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस के 15 विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में में शामिल किया है। चार मंत्री जो अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा थे, उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान के साथ तीन दौर की बैठक के बाद शनिवार को चन्नी के नेतृत्व में पंजाब के नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया गया। चंडीगढ़ में  सदस्यों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंत्रियों को शपथ दिलाई।

कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। विधायक तृप्त सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह भी मंत्री बने। विधायक रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु और रणदीप सिंह नाभा ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। विधायक राज कुमार वेरका, संगत गिलजियान, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत कोटली ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली।

पंजाब सरकार में ये बने मंत्री

ब्रह्म मोहिंद्रा
मनप्रीत बादल
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
अरूणा चौधरी
सुखबिंदर सिंह सरकारिया
राणा गुरजीत सिंह
रजिया सुल्ताना
विजय इंदर सिंगला
भारत भूषण आशु
रणदीप सिंह नाभा
राजकुमार वेरका
संगत सिंह गिलजियां
परगट सिंह
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
गुरकीरत सिंह कोटली

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पीएम मोदी ने गरीबी से लेकर किसानों तक हर मुद्दे पर कांग्रेस को दिया जवाब- जाने भाषण की बड़ी बाते

Posted by - February 7, 2022 0
संसद का बजट सत्र  जारी है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव…

‘ओडिशा रेल हादसा षड्यंत्र’- 270 पूर्व नौकशाहों, जजों और सेना के पूर्व अधिकारियों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

Posted by - June 10, 2023 0
ओडिशा में 3 जून को हुए ट्रेन हादसे को लेकर देश भर के 270 पूर्व नौकशाहों, जजों और सेना के…

पनडुब्बी से लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण, INS अरिहंत ने किया ये कमाल

Posted by - October 14, 2022 0
आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) ने शुक्रवार (14 अक्टूबर, 2022) को पनडुब्बी से एक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल…

Xiaomi India के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, कंपनी की 5,551 करोड़ की संपत्ति जब्त

Posted by - April 30, 2022 0
टेलीकॉम फर्म शाओमी इंडिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने बैंक खातों में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *