लोयाबाद : पोखरिया में शिवम नामक 12 वर्षीय एक बच्चा नहाने के क्रम मे डुव गया। मौके पर लोयाबाद एवं जोगता पुलिस पहुंची। घरवाले का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बार बार बेहोश हो रही है।
बताया जाता हे कि सेद्रा यज्ञशाला के निवासी फल विक्रेता विदेशी कुशवाहा के 12 वर्षीय पुत्र शिवम साइकिल लेकर नहाने के लिये गया था। इसी क्रम में पैर फिसल जाने से वह गहराई में चला गया। गहराई के कारण वह निकल नही सका। बच्चे को निकलवाने के लिए गोताखोर मंगवाने की वात कही जा रही हे।शिवम दो भाई मे बडा हे। उससे बडी दो बहन है।