न्यू पिट भालगोरा कोलियरी में फर्जी हाजिरी बनाने के खेल का हुआ भंडाफोड़

293 0

झरिया/धनसार : बीसीसीएल के कोलियरियों में फर्जी हाजिरी बनाने का खेल काफी समय से चल रहा है। इसका भंडाफोड़ गुरुवार को एकीकृत ईस्ट भगतडीह शिमलाबहाल न्यू पिट कोलियरी भालगोरा में क्षेत्र में हुआ।

मुकेश हाडी नामक एक सफाई कर्मी पिछले डेढ़ साल से कोलियरी नहीं आ रहा था। लेकिन उनकी हाजिरी अधिकारी के कहने पर लगातार बन रही थी। यह जानकारी पाकर जनता मजदूर संघ के शाखा सचिव अमर सिंह न्यू पिट कोलियरी पहुंचे।

हाजिरी रजिस्टर में फर्जीवाड़ा को पकड़ा। इसके बाद अमर और जनता मजदूर संघ के लोगों ने हाजिरी क्लर्क अशोक पासवान का घेराव कर हंगामा किया। घटना की जानकारी परियोजना पदाधिकारी बीके पांडे को दी। अमर और जनता मजदूर संघ के लोगों ने कहा कि मुकेश कौन है ? कहां रहता है ? यह किसी को पता नहीं है।

लेकिन इस कर्मी की हाजिरी हर दिन बनती रहती है। ऐसा प्रबंधन की मिलीभगत से हो रहा है। कोलियरी में फर्जी हाजिरी बनाने का खेल कई वर्षों से जारी है। इससे बीसीसीएल को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं हाजिरी क्लर्क अशोक पासवान का कहना है कि पूर्वक के परियोजना पदाधिकारी प्रतीक झा के कहने पर ही मुकेश की हाजिरी हर दिन बनाई जा रही थी।

वर्तमान पीओ ने मामले की छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जनता मजदूर संघ के लोग शांत हुए। आंदोलन लगभग दो घंटे तक चला। मौके पर रघुनंदन सिंह, संजय राय, अर्जुन दास, भुनेश्वर देशवाली, रविंद्र पासवान, दिगंबर नोनिया, दशरथ हाडी, मेघनाथ रजक, चमेली देवी, तारा देवी, गुजरी देवी, लक्ष्मण प्रसाद, गोपाल बाउरी आदि थे।

न्यू पिट कोलियरी में काम करते हैं लगभग ढाई सौ मजदूर नहीं दिखते हैं अधिकांश :

बीसीसीएल के एकीकृत ईस्ट भगतडीह शिमला लबहाल न्यू पिट कोलियरी भालगोरा क्षेत्र में तीनों पाली में लगभग 250 कर्मी काम करते हैं। लेकिन अधिकांश कर्मी कार्य पर नहीं दिखते हैं। अधिकांश कर्मियों की फर्जी हाजिरी बन जाती है। इस कोलियरी में पहले भी फर्जी हाजिरी बनाने के खेल का पर्दाफाश हो चुका है।

बीसीसीएल अधिकारियों की लापरवाही से यहां फर्जी हाजिरी बनाने का खेल हमेशा चलता रहता है। इससे बीसीसीएल को हर माह लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। बावजूद इसके कोल अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जनता मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सिन्द्री के अवैध रेलवे साइडिंग का मामला विधान सभा पहुंचा

Posted by - December 21, 2021 0
झरिया। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन विधानसभा में पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत मार्शलिंग…

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार एक्सपर्ट की टीम ने भूधंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Posted by - September 20, 2021 0
झरिया: सोमवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार की एक टीम धनबाद जिला के विभिन्न अग्निप्रभावित भूधसान क्षेत्रों का दौरा किया।…

आवाज इंपैक्ट : स्कूल भवन से मिटाई गयी कोयले की कालिख, तस्करों ने पूरे परिसर को पानी से धुलवाया, हटाया कोयले का भंडार  

Posted by - May 17, 2022 0
कतरास। गजलीटांड़ ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा कोढ़िया पट्टी में बंद नया प्राथमिक विद्यालय यूनियन अंगापथरा ऊपर धौड़ा में अवैध कोयला…

धनबाद उपायुक्त से मिले एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,  सौंपा मांग पत्र

Posted by - April 16, 2022 0
धनबाद उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने…

वीडियो- तृणमूल कांग्रेस का मिलन समारोह, दर्जनों युवा ने ग्रहण की सदस्य्ता 

Posted by - September 6, 2021 0
धनबाद :  धनबाद जिला परिषदन में तृणमूल कांग्रेस का मिलन समारोह आयोजित किया जिसमे दर्ज़नोलोगो ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्ता ग्रहण…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *