न्यू मटकुरिया से 13 वर्षीय नाबालिक लड़की अगवा, चार युवकों पर है आरोप

242 0

धनबाद : शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के न्यू मटकुरिया कॉलोनी की एक महिला ने गुरुवार की सुबह अपनी 13 वर्षीय बेटी के अपहरण होने की शिकायत पुलिस के समक्ष की है। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह चार युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी शिल्पा को घर से जबरन उठाकर ले गए।

महिला ने यह भी बताया कि पूर्व से ही पोस्को एक्ट के तहत आरोपी युवकों के खिलाफ मामला चल रहा है। ऐसे में उनकी बेटी का किडनैप हो जाने से उन्हें बुरे अंजाम की आशंका है। इस बाबत वह जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना देते हुए बैंक मोड़ थाना पहुंची है।

जहां महिला ने रोते हुए मीडिया से गुहार लगाई कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। बैंक मोड़ पुलिस महिला से पूछताछ करने के बाद नाबालिग लड़की की बरामदगी की कोशिश में जुट गई है।

बताया जाता है कि महिला अपनी दो बेटी के साथ न्यू मटकुरिया कॉलोनी में रहती है। गुरुवार की सुबह महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी बेटी को कुछ युवक जबरन उठाकर ले जा रहे हैं। जिसके बाद उसने शोर मचाया और थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव की पुण्य स्मृति में आयोजित भागवत कथा में पहुंची रागिनी सिंह

Posted by - February 10, 2023 0
धनबाद : जनप्रिय नेता स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा…

246 मजदूरों के रोजगार छीन जाने के मामले पर धरना दे रहे मजदूरों से मिली रागिनी सिंह

Posted by - July 27, 2022 0
धनबाद- बुधवार को जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह आज बस्ताकोला क्षेत्र संख्या…

स्थानीय बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल धनबाद उपायुक्त से मिले, सौंपा ज्ञापन

Posted by - January 21, 2022 0
धनबाद:- स्थानीय बेरोजगार संघर्ष मोर्चा- यूनिट ऑफ भूमि बचाओ संघर्ष समिति, भेलाटाड़, धनबाद के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *