धनबाद। मंगलवार को शक्ति मंदिर के 32वें शिलान्यास दिवस के अवसर पर धूमधाम से पूजा अर्चना हुई। प्रातः माता रानी का लाल फूलों से श्रृंगार हुआ। लाल वस्त्र अर्पित किया गया। दिन के 10.30 बजे यजमान सुरेन्द्र अरोड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी डिम्पल अरोड़ा ने गर्भगृह के स्तंभों की षोडशोपचार पूजा की। तत्पश्चात पं.मुकेश पाण्डेय तथा राधेश्याम पांडेय ने यज्ञ कराया।
माता रानी की आरती के बाद कार्यक्रम पूर्ण हुआ। इस वर्ष कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को भीड़ को दूर रखा गया।कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के संरक्षक आई.एम.मेनन अध्यक्ष एस.पी.सोंधी, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सचिव अरुण कुमार भंडारी,कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, सहकोषाध्यक्ष साकेत साहनी, सदस्य सोमनाथ प्रुथी,सहित ब्रजेश मिश्र,गौरव अरोड़ा, जितेंद्र सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।