43 शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा नियुक्ति पत्र, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस पर शहर के प्रमुख चौक चौराहों सजाया गया

279 0

धनबाद। सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

न्यू टाउन हॉल में संध्या 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 43 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक _आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार_ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन चार से पांच पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में नागरिकों को राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नया राशन कार्ड स्वीकृत करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। अयोग्य राशन कार्ड धारियों को अपना कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राशन कार्ड में त्रुटि का सुधार और डीलर के विरुद्ध शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

साथ ही पेंशन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच कर उसकी स्वीकृति करके लाभान्वित को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा तथा पेंशन प्राप्त करने में आ रही समस्या का निराकरण किया जाएगा।

झारखंड लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाना, मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त करना, मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में योजनाएं स्वीकृत करना, हड़िया बिक्री में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फुलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत वैकल्पिक रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में धोती साड़ी और कंबल का वितरण किया जाएगा। असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन, लंबित दाखिल खारिज वादों तथा भू-मापी के लंबित मामलों का निष्पादन, निर्विवादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं रोजगार सृजन योजना के आवेदन सृजित किए जाएंगे।

15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि से जन उपयोगी योजनाओं की स्वीकृति, कृषि ऋण माफी तथा किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त करना, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मणिपुर मामले में हाय तौबा मचाने से पहले अपने गिरेबान में झांके विपक्ष – रागिनी सिंह 

Posted by - July 21, 2023 0
धनबाद : भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना हो या पिछले…

चित्रकला प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल के मयंक और डीनोबिली स्कूल सीएमआरआई की छात्रा गार्गी ने जीता प्रथम पुरस्कार

Posted by - November 13, 2022 0
धनबाद: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को एशियन द्वारका दास जालान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नियर सिटी सेंटर बरटांड…

बोकारो: गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग समेत तीन लोग रांची भागने के दौरान गिरफ्तार

Posted by - March 13, 2023 0
बोकारो थर्मल थानाक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह अपर बंगला में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और फायरिंग के बाद एक व्यक्ति को लगी गोली…

अम्बेडकर जयंती पर भजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला गोष्टी, रागिनी सिंह हुई शामिल

Posted by - April 14, 2022 0
धनबाद। भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद अनुसूचित जाति मोर्चा जिला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *