एडीएम ने की धान अधिप्राप्ति की प्रखंडवार समीक्षा

306 0

धनबाद : एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉ कुमार ताराचंद ने आज खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021-22 के लिए जिला अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए धान अधिप्राप्ति के लिए हर प्रखंड की समीक्षा की।

खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021-22 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर 2021 से संभावित है। इसके पूर्व अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन तथा चावल मिल का निबंधन एवं अधिप्राप्ति केंद्रों के साथ संबद्धता की समीक्षा की गई।

एडीएम ने कहा कि प्रत्येक अधिप्राप्ति केंद्र में धान भंडारण की क्षमता के अनुसार गोदाम की उपलब्धता होनी चाहिए। गोदाम की सुरक्षा और भौतिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए। निबंधित किसानों से अधिप्राप्ति केंद्र की दूरी न्यूनतम होनी चाहिए।

कलियासोल में कोई अधिप्राप्ति केंद्र नहीं रहने के कारण वहां के किसानों को निरसा चट्टी पैक्स के साथ सम्बद्ध किया गया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा कलियासोल प्रखंड में भी एक केंद्र खोलने का अनुरोध किया गया है। इसलिए कलियासोल में केंद्र का चयन करने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में चावल मिल निबंधन एवं अधिप्राप्ति केंद्र के साथ संबद्धता पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा करने एवं वर्ष 2020-21 में जिले का शत-प्रतिशत सीएमआर जमा करने वाली दो राइस मिलों का चयन किया जा सकता है।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉ कुमार ताराचंद के अलावा अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री ए.के. कुजूर, जीएम डीआईसी, जिला कृषि पदाधिकारी, भारतीय खाद्य निगम व प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मधुबन में रैयत विस्थापितों ने निकाला मशाल जुलूस, सांसद प्रतिनिधि ने कहा सरकार व बीसीसीएल की तानाशाही बर्दाश्त नहीं

Posted by - January 17, 2022 0
कतरास। मधुबन खरखरी स्थित बुदोरा ऑफिसर कॉलोनी से लेकर बिनोद बिहारी महतो चौक नावागढ़ तक पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत…

ई.जे एरिया भौरा कोलियरी शाखा के सदस्यों ने रणविजय सिंह से की मुलाकात

Posted by - June 27, 2022 0
धनबाद। ई.जे भौरा एरिया के शाखा ए.एस.पी कोलियरी सुदामडीह के बी.जे.के.एम.एस के नए समिति के सदस्यों ने सिजुआ गोकुल बंग्लो…

कतरास – एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में पिस्टल के नोक पर दिनदहाड़े लूट, चार राउंड फायरिंग

Posted by - August 7, 2023 0
कतरास : कंचनपुर पंचायत के रामपुर स्थित एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को दिनदहाड़े पिस्टल के नोक पर…

देखें वीडियो:-धनबाद का एक ऐसा कलाकार जो फूंक देता है बेजान पत्थरो में जान

Posted by - November 28, 2021 0
धनबाद। धनबाद के आर्टिस्ट गुलजार आलम के हाथों में ऐसा हुनर है कि उनकी कलाकृति देखते ही बनती है। बेजान…

सहारा में जमाकर्ताओं के पैसे दिलाने के लिए समाजसेवी ने राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल, सीएम से लगायी गुहार

Posted by - February 8, 2022 0
धनबाद : समाजसेवी मधुरेन्द्र सिंह ने कोरोना काल या पूर्व से जनता को सहारा इंडिया का भुगतान नहीं होने को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *