बड़कागांव। आजसू पार्टी का आगामी 2 अक्टूबर को प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में एकता पंचायत सम्मेलन होने जा रहा है जिसको लेकर आजसू पार्टी की तैयारी बैठक बड़कागांव गुरु चट्टी स्थित पार्टी के आवासीय कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा के अध्यक्षता में बैठक किया गया। संचालन प्रखंड सचिव मनोज दांगी ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी उपस्थित हुए। बैठक में सभी पंचायत प्रभारियों को मुख्य अतिथि ने अपने-अपने पंचायत में सम्मेलन को सफल बनाने के कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही मुख्य अतिथि रौशनलाल चौधरी ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव आजसू पार्टी का है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें।
आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार फ्लॉप चल रही है किसी भी कार्य को धरातल पर नहीं ला रहा है बड़कागांव सहित पूरे झारखंड का संपूर्ण विकास आजसू पार्टी के ही हाथों संभव है क्योंकि आजसू पार्टी विकास की राजनीति करती है। झारखंड की जनता आजसू पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रहा है।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज खान, चंदन सिंह ,कामेश्वर महतो, नागेश्वर तुरी, सुनील कुमार, दिलीप राम ,राजेश्वर महतो ,रंजीत महतो, तपेश्वर तापस, विनोद राम, सुरेश महतो, ब्रजकिशोर जयसवाल, अर्जुन महतो, वीरेंद्र कुमार, नारायण महतो, महेंद्र महतो , रमेश कुमार, जुगेसर महतो, राजेश्वर महतो ,रवि राम ,सब्बू खान ,शशि कुमार, रामेश्वर महतो, तुलेश्वर राम, सुनील उरांव, महेश महतो ,दशरथ प्रजापति, अनिल साव, सनी सोरेन, जागेश्वर गंजू, शिबू कुमार, अरविंद गिरी, इत्यादि उपस्थित थे