अमन के भाई अजय सिंह ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, जमानत अर्जी खारिज

298 0

धनबाद।  पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद उत्तर प्रदेश के कथित शूटर अमन सिंह का भाई अजय सिंह ने गुरुवार को अदालत में पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

धनबाद मंडल कारा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अजय सिंह को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज की अदालत में पेश किया गया था। अदालत में पेशी के दौरान अजय सिंह ने अपने मेडिकल संबंधी कागजात अदालत को दिखाएं और कहा कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसे क्रॉनिकल कोविड-19 हुआ था और वह ठीक से चल नहीं पा रहा है।

उसे ब्लड प्रेशर थायराइड एवं शुगर की बीमारी है जिसका दवा नियमित चल रहा है। गोविंदपुर पुलिस उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया है। सिर्फ अमन सिंह का भाई होने के नाते पुलिस उसे काफी प्रताड़ित की जेल में भी उसे काफी परेशानी हो रही है उसने अदालत से अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रार्थना की।

इधर अजय सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्य ने अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की एवं अजय सिंह का बेहतर उपचार जेल के अंदर कराने की प्रार्थना की। अदालत ने अजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी तथा बेहतर उपचार के आवेदन पर जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। अजय सिंह को गोविंदपुर थाना पुलिस अंबेडकर नगर कोर्ट के आदेश पर ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लाया था जहां उसे रंगदारी के मामले में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल अजय सिंह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

246 मजदूरों के रोजगार छीन जाने के मामले पर धरना दे रहे मजदूरों से मिली रागिनी सिंह

Posted by - July 27, 2022 0
धनबाद- बुधवार को जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह आज बस्ताकोला क्षेत्र संख्या…

होली समारोह दिखा आपसी सौहार्द- हिंदू, मुस्लिम समुदाय ने साथ खेली होली

Posted by - March 17, 2022 0
धनसारः मजहब नहीं सिखाता आपस मे बैर रखना। यह कहावत चरितार्थ हुई पुराना बाजार डुमरियाटाड़ मे। जहां गुरुवार को हिंदू…

प्रभारी मंत्री ने महापर्व की दी शुभकामनाएं,घाटों पर दी गयी सुविधाओं पर जताया संतोष, कोविड गाइडलाइंस पालन करने की अपील

Posted by - November 9, 2021 0
धनबाद : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री माननीय श्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद वासियों को लोक…

मैट्रिक और इंटर के फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, 13 नवंबर तक स्कुल आकर भरना होगा फॉर्म, दो चरण में होगी परीक्षा 

Posted by - October 27, 2021 0
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एक महीने की देरी के बाद इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की…

सेना बहाली मे अग्निपथ योजना का कोयलांचल में भारी विरोध, गुस्साए युवाओं ने जगह जगह जलाया टायर

Posted by - June 17, 2022 0
झरिया: केंद्र सरकार की सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ का भारी विरोध कोयलांचल में भी देखा जा एह है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *