राजकमल स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग, व वैदिक धर्म संस्थान द्वारा श्रावण मास स्पेशल, सामूहिक रुद्र पूजा का आयोजन

304 0
धनबाद.2 वर्ष कोरोना काल के बाद आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद ने वैदिक धर्म संस्थान बैंगलोर के साथ हर साल की तरह, रविवार को राजकमल स्कूल, धनसार में श्री रुद्रम के पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामुहिक रुद्र पूजा का आयोजन किया गया, जहां भगवान शिव को दूध, दही, शहद, घी के साथ रुद्र के रूप में पूजा हुई।
पूजा का संचालन आर्ट आफ लिविंग के सीनियर टीचर प्रदीप शुक्ला और सोमनाथ से वैदिक पंडित अर्पित दुबे व पंडित सूर्यप्रकाश द्विवेदी ने किया।
प्रदीप शुक्ला एक मरीन इंजीनियर हैं और लम्बे समय तक भारतीय नौसेना और डीआरडीओ जैसे बड़े संस्थाओं में अपनी सेवा दी है।
राजकमल स्कूल में पूरे धनबाद से लोग भारी संख्या में जमा हुए। भक्तों ने पूजा के दौरान संकल्प भी लिया। ऐसा माना जाता है कि विशेष रूप से श्रावण के महीने में रुद्र पूजा में बैठने से सकारात्मकता का उदय होता है, भय दूर होता है और सुख का उदय होता है। शिव को समुद्र मंथन से विष लेने के लिए जाना जाता है, उसी तरह रुद्र पूजा करते समय अपने और आसपास के वातावरण से सभी नकारात्मकता को दूर कर देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग वेद मंत्रों में डूब गए और शिव भजनों पर नृत्य किया और बहुत आनंद का अनुभव किया।
वैदिक धर्म संस्थान,परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी से प्रेरित एक सार्वजनिक धर्मार्थ, धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षिक संस्था है। यह भारतीय संस्कृति और शैक्षिक विरासत की उन्नति के लिए काम करता है और बड़े पैमाने पर लोगों के सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है।
यह पूजा आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ सदस्यों विनोद तुलसीयन, मुकुर ठक्कर, सुभाष अग्रवाल, अनिल बर्नावल और पिंटू सिंह के अथक सहयोग से आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक सोनाली सिंह, मयंक सिंह, प्रियंका कुमारी, जयश्री दास, ऋत्विक दुदानी और मेधा दुदानी भी मौजूद थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तोपचांची अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने घूस लेते दबोचा

Posted by - September 14, 2023 0
तोपचांची: गुरुवार को तोपचांची अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा काे धनबाद की एसीबी टीम ने 5 हजार…

रागिनी सिंह धनबाद एसएसपी से मिली, झरिया प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये सवाल

Posted by - November 11, 2022 0
झरिया ईस्ट भगतडीह में मामूली पानी विवाद को लेकर मारपीट एवं महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले पर…

साइबर अपराधियों का नया स्कैम- स्मार्ट वाच से फास्टैग स्कैन कर पेटीएम बैलेंस कर रहे खाली, बच्चों का ले रहे सहारा

Posted by - June 25, 2022 0
धनबाद। देश में साइबर क्राइम और ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी हर रोज सैकड़ों लोगों…

पहली बार सुदूरवर्ती दुर्गम गांव जवार पहाड़पुर पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, 120 का टीकाकरण

Posted by - September 3, 2021 0
बरकट्ठा: प्रखण्ड मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर सुरवर्ती क्षेत्र व दुर्गम स्थल जवारपहाड़पुर गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंचकर पहली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *