कला भवन में एशियन हॉकी ट्रॉफी का हुआ अनावरण

76 0

धनबाद.मंगलवार को झारखण्ड वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप – 2023 के ट्रॉफी टूर कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रॉफी का अनावरण कलाभवन में मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कुलपति डॉ.पवन पोद्दार,विशिष्ट अतिथि एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलकांत गुप्ता, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी,जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने किया.

इससे पूर्व मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों को धनबाद हॉकी के अध्यक्ष शुभाशीष राय एवं महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

गौरतलब है कि रांची में आयोजित महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में किया जाएगा. प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड के महिला खिलाड़ी शामिल हो रहीं हैं। इस बाबत ट्रॉफी का टूर झारखंड के 24 जिलों में आयोजित किया गया है।

इस ट्रॉफी अनावरण समारोह को
कुलपति ने सम्बोधित कर कहा कि इस तरह का अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल का आयोजन झारखंड में होने से यहां के खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा.अगर खिलाड़ी खेल को खेलेंगे तो दूसरे चीजों पर ध्यान नहीं देंगे.

धनबाद में हॉकी का एक भी एस्ट्रो टर्फ नहीं है अगर झारखंड सरकार एवं धनबाद जिला खेल विभाग के सहयोग से एक स्टेडियम बन जाने से यहां पर हॉकी खिलाड़ियों की दिन दोगुनी रात वृद्धि होगी.खेल के आयोजन में मैं हमेशा खिलाड़ियों के बीच रहूंगा चाहे कोई भी खेल हो मैं राष्ट्रीय मलखान खिलाड़ी रह चुका हूं और मैं खिलाड़ियों की हर समस्या को समझता हूं.

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि ट्रॉफी का अनावरण धनबाद में होना यह धनबाद के खिलाड़ी सहित खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.जिला प्रशासन खेल के लिए हर तरह का सहयोग करेगा.

धनबाद हॉकी संघ के महासचिव ने स्वागत भाषण में कहा कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है कि भारत की धरती में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, हॉकी इंडिया को मिला है जोकि झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने जा रही है.

भारतीय टीम में झारखंड के तीन स्टार खिलाड़ी शामिल हैं और हमें उम्मीद है कि इस वर्ष एशियन ट्रॉफी भारत की महिला टीम ही जीतेगी.

मंच का संचालन सह धन्यवाद ज्ञापन धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अपर सचिव सूरज प्रकाश लाल ने किया.
ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्य रूप से धनबाद हॉकी के अध्यक्ष शुभाशीष राय,महासचिव अरविंद सिंह, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केसरी,सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जुबेर आलम,प्रमोद कपूर,मनोज शर्मा,सूरज प्रकाश,अभिषेक पांडे,नंदन मित्र,चंदन कुमार,दीपक साहू,शेखर साहब,प्रमोद कुमार,मनोज कुमार,विनोद कुमार,जितेन कुमार,इजार आलम,आसिफ गौरव,प्रताप सिंह, दीपक कुमार सहित खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अजमेर शरीफ से कोलकाता जा रही बस निरसा में दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर, दर्जनों घायल

Posted by - February 28, 2023 0
अजमेर शरीफ से कोलकाता जा रही यात्री बस मंगलवार की अहले सुबह धनबाद के निरसा में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।  इस…

बिरसा मुंडा पार्क धनबाद में झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता बंटी सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Posted by - February 4, 2022 0
धनबाद।झारखंड खोरठा सिने एसोसिएशन के बैनर तले बिरसा मुंडा पार्क धनबाद में झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता बंटी सिंह को श्रद्धांजलि दी…

ग्रामीणों ने मेडिकल वेस्टेज भरी वाहन को रोका, जमकर बवाल 

Posted by - October 27, 2021 0
बरवाअड्डा :कशियाटांड़ के ग्रामीणों ने मेडिकल वेस्टेज ले जा रहे वाहन को रोककर जमकर बवाल काटा। सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस…

कृष्णा प्लाजा में आग की खबर पाकर रागनी सिंह मौके पर पहुंची, घटना की ली जानकारी

Posted by - October 12, 2021 0
धनबाद : बैंक मोड़ क्षेत्र से लगे मटकुरिया रोड स्थित श्री कृष्णा प्लाजा में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग…

रामधारी सिंह दिनकर की लिखी हुई नाटक की प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे रणविजय सिंह

Posted by - May 28, 2022 0
धनबाद.5 जून को धनबाद में रामधारी सिंह दिनकर की लिखी हुई नाटक की प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इसी तहत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *