बाघमारा। बाघमारा प्रखण्ड प्रमुख मिनाक्षी रानी गुड़िया भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से उनके आवास सिंह मेंशन में मिली और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय सलाहकार समिति गोपाल मिश्रा, गोविंदपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, गोविंदपुर क्षेत्रीय सचिव नन्द किशोर सिंह, सहायक सचिव राजेन्द्र सिंह, प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार, राजबल्लभ चौहान, बुलबुल देवी, राखी देवी, जगदीश कर्मकार, सुरेश यादव, धर्मेन्द्र रजक, विरु राय, तोताराम रजक, गुलाब हांडी, दीपक कुमार, बबलू मिश्रा, छोटा बाबा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।