धनबाद : रामनवमी के उपलक्ष पर श्री श्याम सखी मंडली अखाड़ा समिति के तत्वधान में आगामी 31 मार्च को एक विशाल शोभा यात्रा बोकारो चास बायपास रोड से निकाली जानी है।
जिसे लेकर श्री श्याम सखी समिति की संरक्षक सह भाजपा उत्तरी छोटा नागपुर क्षेत्रीय प्रमंडल प्रभारी रितु रानी सिंह ने आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से मिली। उन्होंने कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें बतौर मुख्य अतिथि निमंत्रित किया। वही उन्हे शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।