भारतीय जनता पार्टी के 42 वां स्थापना दिवस- झरिया में निकाली गई प्रभातफेरी

539 0

झरिया: भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश मे अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देशभर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। जगह-जगह रैलियां, सभाएं , शोभायात्रा , और प्रभात फेरी का भी आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

भाजपा झरिया नगर के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में झरिया नगर में प्रभात फेरी निकाला गया। झरिया नगर अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि 1980 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीटें हासिल हुई थी लेकिन आज यह 302 सांसदों के साथ देश की केंद्रीय सत्ता पर विराजमान सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी के दिखाए गए मार्गो पर चलने वाली पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस होता है।

भाजपा द्वारा निकाले गए प्रभात फेरी मे मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज कुमार अग्रवाल ,हरिश जोशी , श्याम सुंदर स्वर्णकार , शलैश सिंह चंद्रवंशी , विनोद गुप्ता , सुमन देवी, श्रवण राय , राजेश पासवान , राज माली , संजय वर्मा , मनोज प्रसाद ,अजय वर्मा , थानेशवर गुप्ता ,पिंकू वर्मा , राहुल सोनी ,जितन सिंह , रोहित चौहान ,पवन शर्मा ,नवल मालाकार , राजेश गोस्वामी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बंगाली कल्याण समिति ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Posted by - February 21, 2022 0
झारखंड में बांग्ला को द्वितीय भाषा का दर्जा देने के क्रियान्वयन में देरी होने पर बंगाली कल्याण समिति के एक…

महिला समिति ने दिव्यांग शिक्षक को किया सम्मानित

Posted by - September 8, 2021 0
बाघमारा। त्रिशक्ति महिला समिति ब्लॉक दो क्षेत्र के द्वारा एक दिव्यांग शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया। मौके…

विरुधाचलम तमिलनाडु में आयोजन कार्यशाला में बोले कोयला मंत्री-उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा होनी चाहिए पहली प्राथमिकता

Posted by - June 26, 2022 0
धनबाद। भामसं से संबंध भारतीय खदान मजदूर संघ के सभी कंपनी बोर्ड सदस्यों का 25-26 जून 22 को दो दिवसीय…

SNMMCH अस्पताल की दो मंजिला छत से वृद्ध महिला गिरी, स्थिति गंभीर

Posted by - December 8, 2021 0
धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष का नर्सिंग छात्रा के साथ गलत हरकत के मामले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *