बर्न कैलोरी ,नॉट फ्यूल” अभियान चलाने वाले अमित पासवान को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने किया सम्मानित

523 0

झरिया : झरिया सिंह मेंसन कार्यालय मे शुक्रवार को भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने झरिया थाना क्षेत्र के भागा पंजाबी मोहल्ला के समीप रहने वाले रेहने वाले भाजपा कार्यकर्ता समरेंद्र पासवान के 24 वर्षिय पुत्र अमित पासवान को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने बताया की अमित पासवान देश मे फैले प्रदूषण के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के मकशद से पूरे भारत भर्मण कर रहे है। सबसे बडी बात यह है कि अमित पासवान ने अपने भारत भर्मण अभियान मे ना ही किसी वाहन का उपयोग किया है और ना ही किसी से कोई प्रकार की मदद ली है।

 भाजपा नेत्री रागनी सिह ने कहा कि अमित पासवान के इस जज्बे को हर कोई सलाम करता है खास कर भाजपा के लिए भी यह गर्व की बात है कि उनके कार्यकर्ता का बेटा आज पूरे देश मे प्रदूषण के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखा है।
वही अमित पासवान ने बताया कि ” बर्न कैलोरी ,नॉट फ्यूल” स्लोगन के तहत वह छत्तीसगढ़ से पद यात्रा की शुरुवात की है।छत्तीसगढ़ से चलकर ओडिसा बंगाल होते हुए झारखंड आए है जिसके बाद बिहार का रुख करेंगे। अभी तक लगभग 107 दिनों की लंबी यात्रा उन्होंने तय किया है।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

श्रीराम सेना संगठन ने भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, बांटा 51 किलो लड्डू

Posted by - March 10, 2022 0
धनबाद: गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक में भारतीय जनता पार्टी की 4 राज्यों ने शानदार जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित

Posted by - October 21, 2021 0
धनबाद : पुलिस संस्मरण दिवस पर देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी संजीव…

एसएसपी संजीव कुमार को बूढ़े बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद ,आश्रम आते रहने का किया आग्रह

Posted by - November 19, 2021 0
टुंडी। गुरुवार को एसएसपी संजीव कुमार टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में टुंडी थाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर…

बूट्टू बंगला के समीप अवैध खनन में चाल धंसी, एक मासूम गंभीर रूप से घायल

Posted by - January 22, 2022 0
कतरास। शनिवार को अवैध उत्खनन के दौरान अंगारपथरा स्थित माँ आम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में चाल धंसने से एक दस वर्ष…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *