धनबाद। गोल्फ ग्राउंड धनबाद में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के द्वारा गल्फ ग्राउंड में ब्लड डोनेशन कैंप लगाई गई जिससे 15 सदस्यों ने ब्लड डोनेशन किया।
सन्ध्या 6 बजे से सभी शादी के जोड़े के लिए मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था।
सभी लड़कियों को मेहंदी लगाई गई और शादी की गीत महिलाओं के द्वारा गाए गए।
डीजे साउंड में सभी जोड़ें ने डांस कर शादी की खुशी मनाई।
6 मार्च को सभी 30 जोड़ें का विवाह की तैयारी पुरी कर ली गई है।
बारात सुबह 10 बजे टोटो रिक्से से हटिया मोड़ होते हुए रणधीर वर्मा चौंक से कला भवन के सामने से गोल्फ ग्राउंड वापस आएगी।
11;30 जयमाला की रश्म की जाएगी। सभी जोड़ें की आरती महिला विंग के सदस्यों के द्वारा किए जाएंगे।
2 बजे से शादी की रश्म सुरू कर दिया जाएगा।
और साम 5 बजे सभी जोड़ें को जरूरत के सभी सामग्री देकर विदा किया जाएगा।