मनाई गई वरिष्ठ पत्रकार स्व राम जी यादव की 9वीं पुण्यतिथि

84 0

धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में  वरिष्ठ पत्रकार स्व राम जी यादव की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई।  मौके पर उनके पुत्र रोहित आर्यन, भाई सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, वरुण वैद्य गोपाल जी चौबे अजय सरोज आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल सचिव डॉ देवेंद्र सरण राजेश कुमार, विनोद कुमार, सहित आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल बुजुर्ग लोगों ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

आपको बता दें कि रामजी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। रामजी यादव का सपना था धनबाद जिला में एक वृद्ध आश्रम का स्थापना किया जाए रामजी यादव की देखरेख में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना की गयी थी।

आश्रम का स्थापना 2006 में अपने तीन दोस्तों स्व रामजी यादव, स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं नौशाद गद्दी ने मिलकर की थी। लेकिन उनके सपनों को साकार करने में उनके दोस्त एवं लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, सुधीर वर्णवाल, डॉ देवेंद्र सरण सहित आश्रम के सभी सदस्य गण लगे हुए हैं इन लोगों का मानना है कि स्व रामजी यादव एवं स्व मनोरंजन सिंह जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हमारी यह होगी कि आश्रम इसी तरह चलता रहे और आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य बुजुर्गो की सेवा हमेशा हम सभी मिल कर करते रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

BBMKU ने 31 जनवरी तक सभी परीक्षाएं स्थगित करने का लिया निर्णय

Posted by - January 18, 2022 0
धनबाद। प्रभारी कुलपति सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर कमल जॉन लकड़ा की अध्यक्षता में आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल…

किसानों के समर्थन में धरना तथा पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला जलाया

Posted by - October 18, 2021 0
धनबाद:  तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहा संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *