धनबादः आस्था विश्वास व भक्ति के साथ चड़क पूजा विधि-विधान से शिव भक्त शरीर में किल चुभाेकर लकड़ी के खंभे में आस्था की मन्नतें के साथ धुमते हुए शुक्रवार को मनाया गया। जिसे देखने के लिए सेकड़ो लोगों का हुजूम उमड़ा। चार दिनों तक चलने वाला चड़क पूजा को लेकर जिले के मनईटांड भोक्ता मेला में श्री श्री चड़क पूजा समिति की ओर से करीबन 150 वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन गत दो वर्ष कोरोना के कारण मेला का आयोजन नहीं किया गया था। सिर्फ सादगी तरीके से पूजा संपन्न की गई थी।
इस साल लोगों की आस्था फिर एक बार रंग लाई और भक्ति भाव के साथ पूजा आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह व समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, शेखर पाल, जीतू श्रीवास्तव, मनोज राय उपस्थित हुए. प्रसाद वितरण का आयोजन बड़े महतो, नागेश्वर महतो के द्वारा किया गया। मौके पर बबलू कुमार, संतोष कुमार, सपू महतो, बल्लू सिंह, बबलू शर्मा, संतोष रवानी, अरुण दिनेश महतो, दर्पण महतो आदि मौजूद थे।