झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहिर 7 नंबर मे शुक्रवार सुबह तालाब नहाने को लेकर दो गुट आपस मे भीड़ गए। जिसके बाद दोनो ओर से जमकर पत्थरबाजी होने लगा। जिसमे कई लोगो के घायल होने की सुचना है। मामला दो समुदाय को होने को लेकर इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। वही सूचना पर झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा दल बल के साथ पंहुचे और घटना का जायजा लिया साथ ही दोनो पक्ष को समझने का प्रयास किया लेकिन बावजूद इसके इलाके में तनाव बना रहा।
वही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना की सूचना पर सिंदरी डीएसपी अभिसेक कुमार, झरिया अंचल के सीओ परमेश्वर कुशवाहा, स्थानीय पार्षद शैलेंद्र सिंह समेत कई सामाजिक संगठन के लोग मौके पर पहुंचे।
झरिया सीईओ परमेश्वर कुशवाहा ने कहा कि तालाब में नहाने को लेकर विवाद हुआ था जिसे लेकर पत्थरबाजी की घटना हुई है रास्ते में पत्थर भी देखे गए पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। वही डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा की घटना की जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। झरिया पुलिस व अंचल अधिकारी समेत कई सामाजिक लोग माहौल को शांत कराने मे जुटे है। खबर लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र मे भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है।