विधायक राज सिन्हा ने मजदूरों के बीच बांटा दीया, करेंगे सवा लाख दीपक वितरण

283 0

धनबाद विधानसभा अंतर्गत कुल सवा लाख दिए बाटने के लक्ष्य के साथ आज धनसार के न्यू दिल्ली कॉलोनी में सैकड़ो मजदूर लोगों के बिच हजारों दिए बाँट कर किया गया । धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वयं 11 दीयों के साथ रुई की बाती और तेल की बोतल को मिला कर झोला तैयार किया है, जिससे की हर गरीब का घर दिया से रौशन हो और खुशियाँ छाए। साथ ही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ता साथियों से भी अपने आस-पास वैसे घरों को परिवारों को चिन्हित करने को कहा है जो दिवाली के दिन अपने घर में दीया जलाने में असमर्थ हैं वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके घरों में भी उजाला फैलाने को कहा।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विधायक राज सिन्हा के द्वारा प्रत्येक वर्ष सवा लाख दीप वितरण के कार्य की खूब सराहना की और कहा की दीप वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान के लोगों के घरों में भी उजाला फैलाना है, वैसे परिवार जो दिवाली जैसे त्यौहार में भी दीप खरीदने में असमर्थ है उन तक दीप उपलब्ध करा कर उनके घरों में भी उजाला फैलाना नेक कार्य है। इसके साथ ही मिट्टी के दीयों का प्रयोग करने से कुम्हार भाइयों के लिए रोजगार उत्पन्न होगा। हमें स्वदेश में बनाए हुए दियो का प्रयोग कर विदेशी चाइनीज लाइटों का बहिष्कार करना है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री माननीय कर्मवीर सिंह जी, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी, सत्येंद्र कुमार, श्रवण राय, मानस प्रसून, संजय झा, संजीव अग्रवाल, मिल्टन पार्थसारथी, अमलेश सिंह, शिवेंद्र सिंह सोनू, बबलू फरीदी, प्रीतपाल आजमानी, अमरेंद्र सिंह गुड्डू, नागेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, सगुन वर्मा, विभा रानी, संजय गोस्वामी, सन्नी रवानी, तमाल राय, जयंत सिन्हा, जीतेन्द्र मालाकार, शंकर तिवारी, रवि सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, राजेश गुप्ता, रंजय सिंह, मनीष पाण्डेय, शिव शंकर सिंह, मेहनत कस मजदूर, एवं दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मानसून से बरारी शराफतपुर बस्ती के लोगों का बैठ जाता है मन, कहते है जिंदा नहीं होंगे दफन, ये है कारण 

Posted by - June 17, 2022 0
झरिया: जैसे ही बरसात शुरू होती है बरारी शराफतपुर के लोग बुरी तरह से दहशत में आ जाते हैं। उन्हें…

टाटा झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया से वार्ता करने पहुंचे प्रदेश सचिव रणविजय सिंह

Posted by - November 8, 2022 0
टाटा झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया से जामाडोबा महाप्रबंधक कार्यालय में बी.जे.के.एम. एस के महामंत्री सह प्रदेश सचिव रणविजय…

मार्क्सवादी युवा मोर्चा की बैठक,शहीद श्यामल चक्रवर्ती शहादत दिवस की तैयारी पर समीक्षा

Posted by - December 28, 2021 0
धनबाद : मार्क्सवादी युवा मोर्चा एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार में मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *