धनबाद : मार्क्सवादी युवा मोर्चा एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार में मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मार्क्सवादी समन्वय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। 03 जनवरी को शहीद श्यामल चक्रवर्ती शहादत दिवस की तैयारी समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि भारत की अस्मिता की रक्षा क्रम में धनबाद के पुलिस कप्तान शाहिद रणधीर वर्मा के साथ-साथ आम नागरिक शहीद श्यामल चक्रवर्ती की साझा शहादत हर वर्ष की भांति आगामी 3 जनवरी को धनबाद ,आई एस एम- आई आई टी प्रथम गेट पर श्रद्धांजलि सभा की तैयारी स्मारक समिति एवं मार्क्सवादी युवा मोर्चा के निर्देशन में पूरी की जा रही है। जिसमें आम नागरिक मजदूर, किसान ,नौजवान के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों की भारी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। संगठन के कैडर एवं शुभचिंतक अनवरत कार्यरत हैं।
बैठक में मुख्य रूप से सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह,मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, विश्वजीत राय,अशोक पासवान, वेद प्रकाश सिंह, संजीव नंदी, ओम प्रकाश सोनी, धर्म बाउरी ,रामलाल दा आदि शामिल थे।