सिद्ध साईं धाम झरिया के स्थापना दिवस पर निकली पालकी यात्रा, रागिनी सिंह ने माथा टेका

21 0

झरिया : सिद्ध साईं धाम झरिया का 11वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर भागा रोड चार नंबर झरिया से निकली साईं पालकी व निशान शोभा यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह में कांकड़ आरती से मंदिर में अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद साईं बाबा का जलाभिषेक व विशेष पूजा की गई। मंदिर परिसर से निकली साईं पालकी यात्रा में समाजसेवी व कमिटी लोग शामिल थे।

शहर की परिक्रमा कर पालकी यात्रा फिर मंदिर में लौट आई। महिलाएं हाथ में निसान लेकर साईं बाबा के जयकारे लगा रही थीं। दोपहर में नर नारायण सेवा व महाभंडारा हुआ।

सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह मंदिर पहुंचीं व माथा टेक कर साई बाबा का आशीर्वाद लिया और परिवार एवं समस्त  कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।इसके बाद श्रीमती सिंह ने भक्तो के बीच भोग का प्रसाद वितरण किया।

सिद्ध साईं धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि इस वर्ष बाबा का 11 वा स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर व इलाके को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सड़क पर तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। देर रात तक भजन होगी। वही श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अग्निपथ योजना पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- केंद्र सरकार ने किसानों से मात खाई तो अब जवानों के भविष्य पर किया हमला

Posted by - June 28, 2022 0
झरिया: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता झरिया के डिगवाडीह मेँ राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक…

आइजी ने बाघमारा पुलिस अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण

Posted by - February 16, 2022 0
कतरास। आईजी असीम विक्रांत मिंज ने बाघमारा अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू से बाघमारा…

नही थम रहा गरीबों का निवाला डकारने का काला कारोबार- पुलिस ने छापेमारी कर 15 क्विंटल पीडीएस अनाज जब्त

Posted by - January 8, 2022 0
तीसरा: गुप्त सूचना के आधार पर घनुडीह ओपी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने पीडीएस के अवैध चावल विक्रेता मुन्ना बरनवाल के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *