मंडप से भागा दूल्हा, 20 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लाई दुल्हन, फिर जबरदस्ती रचाई शादी

114 0

यूपी के बरेली से एक अजीब घटना सामने आई। यहां शादी से पहले दूल्हा मंडप से भाग गया। दुल्हन को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह खुद उसे खोजने निकल पड़ी। आखिरकार उसे दूल्हा बस में मिल गया। वह उसे अपने साथ मंदिर लेकर आई और फिर उससे शादी कर ली।

ढाई साल से रिलेशनशिप में था कपल

असल में दोनों करीब ढाई साल से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और एक साथ जिंदगी बिताने का वादा किया। लड़की बरेली पुराना शहर और लड़का बिसौली (बदायूं)का रहने वाला है। लड़की के परिजनों को जब उसके रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी का दबाव बनाया। दोनों ने विधिवत शादी करने का फैसला किया। इसके बाद शादी की तैयारियां होने लगी। मंदिर में मंडप सज गया। दुल्हन मेकअप कराने के लिए पार्लर गई इतने में दूल्हे का इरादा बदल गया और वह शादी का मंडप छोड़कर फरार हो गया

दुल्हन मंडप में इंतजार करती रही

इधर दुल्हन शादी के जोड़े में उसका इंतजार करती रही मगर जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उसने उसे फोन मिलाया। दूल्हे ने कहा कि वह अपनी मां को लेने घर जा रहा है। इसके बाद दुल्हन उसे खुद ही खोजने निकल पड़ी। उधर दूल्हा करीब 20 किलोमीटर दूर जाकर बस में बैठ गया था। दुल्हन उसे खोजते हुए उसके पास पहुंची औऱ उसे वापस लेकर आ गई। करीब दो घंटे तक उनका नाटक चलता रहा फिर दूल्हा शादी करने के लिए राजी हो गया। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी कराई गई। इस दौरान मंदिर में भीड़ जमा हो गई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने दुल्हन के साहस की तारीफ की।

दुल्हन ने रचाई शादी

असल में तेश्वर नाथ मंदिर में मंडप सजा था। फेरों की तैयारी चल रही थी इसी बीच दूल्हा मंडप से फरार हो गया। दुल्हन को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने खुद 20 किलोमीटर का सफर तय किया और बस में बैठ चुके दूल्हे को पकड़ लिया। दूल्हे ने कहा कि वह अपनी मां को लाने के बाद खुद तैयार होगा, सजेगा फिर शादी करेगा। वह मंडप छोड़कर अपने गांव जाना चाह रहा था मगर दुल्हन ने उसकी एक ना सुनी और वापस मंडप ले आई। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई और वे एक-दूसरे के हो गए। इस मौके पर दुल्हन के परिजन मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

इस गाँव न बहुएं ससुराल लौटने को राजी; न कुंवारों का हो रहा ब्याह, कारण है मक्खी

Posted by - April 5, 2023 0
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मक्खियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. करीब आधा दर्जन गांव मक्खियों से परेशान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *