धनबाद के चार पुरुष एवं दो महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों का झारखंड यूथ टीम में चयन

254 0

धनबाद। जमशेदपुर के रामदास भट्टा कम्युनिटी सेंटर मैदान में संपन्न हुए झारखंड राज्य अंतर जिला पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के विजेता बने धनबाद पुरुष वॉलीबॉल टीम से 4 खिलाड़ियों व उपविजेता बने धनबाद महिला टीम से दो खिलाड़ियों का चयन झारखंड यूथ टीम में हुआ है।

उक्त जानकारी देते हुए धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि झारखंड पुरुष वॉलीबॉल टीम में शामिल हुए खिलाड़ियों में सुमन यादव ,अजय कुमार ,आदर्श राज सिंह ,राहुल खत्री एवं महिलाओं में अनुपम प्रिया ,कृति दुबे शामिल हैं।

उन्होंने बताया चयनित खिलाड़ी आगामी 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक उत्तराखंड की रुद्रपुर में आयोजित होने वाली 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी ,प्रमोद कपूर ,शैलेंद्र कुमार सिंह ,जितेंद्र कुमार ,सूरज प्रकाश ,जुबेर आलम ,डीएन आचार्य ,वीरेंद्र कुमार पांडे, निर्मल सिंह ,त्रिदीप बनर्जी ,प्रशांत बनर्जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मिले सरकार द्वारा घोषित 4 लाख मुआवजा- रागिनी सिंह

Posted by - March 25, 2022 0
धनबाद : कतरास मोड़ के नजदीक हुए सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के प्रति भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने…

पंचायत व निकाय चुनाव जल्द- जानें क्या है राज्य निर्वाचन आयोग का जारी नामांकन से मतगणना तक का गाइडलाइन

Posted by - October 29, 2021 0
रांची : राज्य में लंबित पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. डेट की घोषणा कभी की…

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने किया मां संतोषी पूजा पंडाल का उद्घाटन

Posted by - March 12, 2022 0
धनबाद। सिजुआ 1नंबर में आयोजित मां संतोषी के पूजा पंडाल उद्घाटन भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा किया गया। रागिनी…

सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक में निर्णय,17 जनवरी को 101 जोड़े का विवाह कराया जाएगा,रजिस्ट्रेशन 21 से शुरू

Posted by - October 3, 2023 0
धनबाद.मंगलवार को सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक हीरापूर के वेडिंग विल्स मैरेज गार्डन में समिति के चेयरमैन मंजीत सिंह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *