धनबाद : धनबाद में रहस्य स्थित में धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव उसके घर में मिला है. धनबाद मनोरम नगर स्थित ममता कृष्णा अपार्टमेंट में झारखंड अभियोजन सेवा 2010 बेच की एपीपी अर्निमा बबीता मिंज अकेले रहती थी और कल तक ड्यूटी भी की. अचानक उसके घर में शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फेल गई.
आसपास के लोगों ने उन्हें आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सुचना धनबाद कोर्ट के वरिय अधिकारिओ और रांची में रहने वाली उनके परिजन को दिया।
धनबाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद SNMMCH भेजा। घटना को लेकर सहायक लोक अभियोजक प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कल तक अर्निमा बबीता मिंज ड्यूटी पर आई थी. आज जब ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो सहपाठियों से पता करने पर घटना मालूम चला, जिसके बाद सुचना उनके परिजन को दी. परिजन के आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी