भाजपा छोड़ दीप नारायण सिंह जदयू में हुए शामिल

588 0

धनबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीप नारायण सिंह जनता दल यू में शामिल हुए। रविवार को धनबाद जिला जनता दल यू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह की अध्यक्षता में धनबाद परिसदन में आयोजित मिलन समारोह में टुंडी विधानसभा के मजबूत नेता दीप नारायण सिंह अपने साथियों के साथ जनता दल यू की सदस्यता ग्रहण की।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दीप नारायण सिंह के पार्टी में आने से पार्टी में काफी मजबूती आएगी। दीप नारायण सिंह टुंडी विधानसभा क्षेत्र में जनहित में कई कार्य किए हैं।

दीप नारायण सिंह ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो की विचारों से प्रेरित होकर जदयू की सदस्यता ली है।

आगामी 14 नवंबर को पार्टी की ओर से एक विशाल सम्मेलन गोमो धनबाद में होने जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिहार विधान परिषद के सदस्य मोहम्मद गुलाम रसूल बलियावी, झारखंड के प्रभारी प्रवीण सिंह एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू सिंह, प्रदेश के वरीय उपाध्याय गुलाब महतो, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, उचित महतो, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पुष्पा पांडे, शंकर चौरसिया, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, अशोक सिंह, साधू पासवान, जगन महतो, गोपाल चंद्र बोस, जितेंद्र पांडे, कमलेश मंडल, फूलचंद दास, परिमल दे, सुनील मिस्त्री आदि शामिल थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर की मौत , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Posted by - August 30, 2021 0
धनबाद। धनबाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर अजित लुईस लकड़ा की आज सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को…

पार्वती के शव के साथ जीएम कार्यालय के गेट पर धरना,पार्वती के हत्यारे को गिरफ्तार करो के लगे नारे

Posted by - March 23, 2022 0
पुटकी। पार्वती के हत्यारे को गिरफ्तार करो, के नारे के साथ महिलाएं तीसरे दिन भी पार्वती के शव के साथ…

विधायक पूर्णिमा सिंह ने विधानसभा में उठाई दस हजार पोषण सखियों के बकाया मानदेय भुगतान की मांग

Posted by - September 8, 2021 0
झरिया. झरिया विधायक सह सचेतक सत्ता रुढदल पूर्णिमा नीरज सिंह ने विधानसभा शून्य काल के दौरान. राज्य के छ: जिला…

बड़ी खबर- बीसीसीएल के गैस कुंए में गिरा युवक, पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन रेस्क्यू में जुटी

Posted by - May 4, 2022 0
कतरास।बीसीसीएल एरिया तीन के सोनारडीह ओपी के रेल साइडिंग के समीप बन्द पड़े खदान के गैस कुँए में एक युवा…

चांदमारी में अपराधियों ने सात लाख के केबल काटा, क्षेत्र में बिजली, जलापूर्ति ठप, कोयला उत्पादन बाधित

Posted by - September 7, 2021 0
धनसार : धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी आठ नंबर बस्ती स्थित वर्कशाप के पास लगभग एक दर्जन हथियार से लैस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *