धनबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धनबाद जिला महानगर ने झारखण्ड को सूखा क्षेत्र घोषित करते हुए किसानों को राहत देने की मांग झारखण्ड के राज्यपाल से की। मोर्चा ने उपायुक्त धनबाद के माध्यम से राज्यपाल के नाम किसानों के हित में 9 सूत्री मांगपत्र सौपा। मांगों में बिचड़ा सूख जाने के कारण खेती की संभावना क्षीण हो जाने के कारण किसानों को रूपए 25,000 प्रति एकड का मुआवजा दिया जाए। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, वैकल्पिक फसल योजना बनाई जाए तथा किसानों को कम पानी के बीज उपलब्ध कराया जाए। बिजली बिल माफ किया जाए। किसानों को डीजल में 50% का अनुदान दिया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को रूपए 2 00,000 का ऋण उपलब्ध कराया जाए। ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगाया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू किया जाए।
धान अधिप्राप्ति की राशि का संपूर्ण भुगतान अविलंब किया जाए आदि मांगे शामिल रहीं। मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा,तेज बहादुर सिंह,मदन रवानी,रन विजय सिंह , भागीरथ दास मौजूद रहे।