पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर धरना – प्रदर्शन

344 0

धनबाद। झारखंड में पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण अविलंब देने की मांग को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी,ओबीसी विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एकीकृत बिहार राज्य के समय पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण लागू था और उसका लाभ पिछड़ी जातियों को मिल रहा था पर सबसे अधिक समय तक झारखंड में भाजपा सरकार के शासनकाल में इस आरक्षण को खत्म कर दिया और झारखंड बनने के बाद भाजपा के तीन-तीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा,रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री रहे पर इन्होंने पिछड़ी जातियों के हित में किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया और न हीं इनके हित में कोई कार्य किया।

अन्य राज्यों में पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण का लाभ मिल रहा है जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने झारखंड में पिछड़ी जातियों के साथ सोतेला व्यवहार करते हुए इन्हें मात्र 14% आरक्षण देकर पिछड़ी जातियों को छलने का काम किया है। जिससे पिछड़ी जातियों में रोष व्याप्त है एवं अपने को ठगा एवं उपेक्षित महसुस कर रहा है। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी झारखंड सरकार से मांग करती है कि अविलंब इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण का लाभ दी जाए।

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी,ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार एवं कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में घोषणा की थी की सरकार बनने पर झारखंड में पिछड़ी जातियों को 27% का आरक्षण का लाभ सुनिश्चित रुप से मिले।

मौके पर मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह,मदन महतो, संतोष सिंह,दिनेश सिंह डुंगुर ,योगेन्द्र सिंह योगी ,राजेश्वर सिंह यादव,मंटू दास पप्पू पासवान, गोपाल कृष्ण चौधरी ,जाहिर अंसारी ,एहसान खान ,शकील अहमद ,संजय महतो, नंदलाल पासवान ,राजू दास, कामता पासवान,बबलू दास, अरुण कुमार सिंह,हुमायूं रजा, सतपाल सिंह ब्रोका,पप्पू कुमार तिवारी,हीरालाल नोनिया

लालबाबू यादव ,बमभोली सिंह, डीएन यादव,राहुल राज,मनोज कुमार हाडी ,अशोक वर्णवाल, बबीता शर्मा,हरेंद्र शाही,प्रभाकर नोनिया, रामजी भगत,राजू नोनिया, रमेश राय, विकी कुमार, बाबू अंसारी, महेश शर्मा,सोहराब अली

रत्नेश यादव ,सुखदेव हांसदा ,सूरज वर्मा, वीरेंद्र पासवान, अर्जुन भूइयां ,अखिलेश चौधरी, श्यामल भंडारी, विनीत दुबे ,सोनू यादव, रवि राय,मासूम खान,पप्पू सिंह नंदन कुमार भूइयां,सत्यानंद पांडे,अरविंद कुमार सैनी,राजा अंसारी,गाजू कालिंदी,रोहित सिंह,सूरज सिंह यादव समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

करोड़ों से निर्माण कराए जा रहे हैं पथ को देखकर भड़के नगर आयुक्त, सुपरवाइजर को लगाई फटकार

Posted by - January 12, 2022 0
कतरास। नगर निगम वार्ड संख्या एक के लिलोरी मंदिर मे परिसर में निगम द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए जा…

बाल विवाह के विरुद्ध तोपचांची में चला हस्ताक्षर अभियान

Posted by - October 4, 2021 0
तोपचाँची : बाल विवाह के विरुद्ध जन-समर्थन हेतु तोपचांची में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान । तोपचाँची  प्रखंड कार्यालय परिसर में…

मासस प्रखंड कमेटी की बैठक में समस्याओं को दूर करने पर बल

Posted by - September 29, 2021 0
बाघमारा (धनबाद)। मार्क्सवादी समन्वय समिति बाघमारा प्रखंड कमेटी की एक आवश्यक बैठक हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा में कामरेड मुक्तेश्वर महतो की…

बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपवास धरना का विधायक राज सिन्हा ने किया समर्थन

Posted by - July 2, 2022 0
शहर में बिजली की लचर व्यवस्था एवं सब्सिडी हटाए जाने के विरोध में बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा संरक्षक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *