धनबाद : बंगाल के टीएमसी मंत्री अखिल गिरि के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमान जनक बयान के विरोध में भाजपा धनबाद महानगर द्वारा धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर उनका पुतला दहन किया गया। मुख्य रूप से इस पुतला दहन में धनबाद विधायक राज सिन्हा सम्मिलित हुए।
विधायक राज सिन्हा ने इस तरह के ब्यान को भारतवर्ष के लिए शर्मनाक बात कहा, उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि एक महिला, आदिवासी महिला का अपमान है। इसपर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो खुद एक महिला है उन्हें ऐसे बयान देने वाले मंत्री को पद से ही नहीं बल्कि पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए।
मौके संजय झा, मानस प्रसून, कन्हैया पाण्डेय, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, शिवेंद्र सिंह, राजकुमार मंडल, रीता प्रसाद, बॉबी पाण्डेय, उमेश सिंह, राजा राम दत्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, रिंकू सिन्हा, टुन्ना सिंह, पूनम अचिंतया, विभा सिंह, डिंपू लाला एवं दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे