धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी बैठक, सच्चाई आपके द्वार पुस्तक का विमोचन

305 0

धनबाद। यूपी के लखीमपुर में घटित घटना की झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। आदित्यनाथ के गुंडों ने जिस प्रकार से प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया है यह सीधे तौर पर यूपी सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। महिला कांग्रेस इस मामले की तीव्र भर्त्सना करती है।

बुधवार को सर्किट हाउस में उन्होंने धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं सच्चाई आपके द्वार पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पत्रकारों से कही। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव इंद्राणी मिश्रा मौजूद रही।

जिला अध्यक्ष सीता राणा की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह , मन्नान मल्लिक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

इंद्राणी मिश्रा ने कहा सच्चाई आपके द्वार नामक पुस्तक को घर-घर पहुंचाना है ।महिलाओं को वर्तमान परिपेक्ष्य में सच्चाई उजागर करने को लेकर शपथ दिलाई गई है।

पुस्तक का शीर्षक सच्चाई आपके द्वार कहने का तात्पर्य देश की मोदी सरकार से है। इस वर्तमान सरकार की सच्चाई है कि जिन वादों के साथ 2014 मे चुनाव जीतकर सत्ता में आई। वह वादे पूरे नही किये। युवाओं को रोजगार , नौकरी देने का वादा पूरा नही हुआ। आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। महंगाई कम करने की बात झूठी साबित हुई। यह जो सच्चाई है इसे सच्चाई आपके द्वार” बुकलेट को घर-घर पहुंचाने का संकल्प महिला कांग्रेस ने लिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विधायक राज सिन्हा ने सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 9, 2021 0
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पिछले दिन हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के…

रागिनी सिंह ने उपायुक्त से की स्कूली बच्चों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Posted by - April 20, 2023 0
धनबाद। इस भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों को आने और जाने के क्रम में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता…

विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ का नवरात्रि सह डांडिया महोत्सव

Posted by - October 14, 2023 0
धनबाद.विप्र सेना सहयोग फाउंडेशन के द्वारा विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीतू तिवारी के नेतृत्व में आमंत्रण बैंक्वेट हॉल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *