बीमा कर्मचारी संघ का एलआईसी में आईपीओ के विरोध में जिला स्तरीय अधिवेशन

606 0

धनबाद: आईसीए हॉल में बीमा कर्मचारी संघ हज़ारीबाग मंडल द्वारा एल आई सी में आई पी ओ लाने के भारत सरकार के निर्णय के विरोध में एक दिवसीय जिला स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।

अधिवेशन में एल आई सी में आई पी ओ लाने का जोरदार विरोध किया गया। अधिवेशन में विमर्श का आरंभ करते हुए संघ के संयुक्त सचिव  सुमित कुमार सिन्हा ने कहा कि आई पी ओ के माध्यम से एल आई सी के शेयर को बेचना देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा। एल आई सी अपने स्थापना के बाद से भारत सरकार को अबतक लगभग 28,700 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में दे चुका है।

आज के अधिवेशन में अपनी बात रखते हुए बीमा कर्मचारी संघ हज़ारीबाग मंडल के महामंत्री  जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा एल आई सी का आई पी ओ लाना अनुचित औऱ अनावश्यक है।

महामंत्री ने कहा कि एल आई सी की वार्षिक आय 6 लाख करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार जितना कर्ज लेती है उसका 25% निगम देता है। दरअसल निगम को पूंजी की जरूरत नहीं है, निगम के पैसे की जरूरत बाजार को है।

अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के अध्य्क्ष साथी महेंद्र किशोर प्रसाद ने की तथा अधिबेशन का संयोजन संघ का संयुक्त सचिव नीरज कुमार एबं  धन्यवाद ज्ञापन साथी हेमंत मिश्रा ने किया। अधिवेशन में बीमा कर्मचारी संघ के सभी साथियों के साथ सीटू, बी एस एस आर यू, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति धनबाद, बेफी,बी सी के यू, बी सी सी एल स्टाफ कॉर्डिनेशन, पोस्टल एम्प्लॉयी यूनियन , बी एस एन एल कर्मचारी यूनियन, झारखंड राज्य जान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, आयकर कर्मचारी संघ, आई एस एम कर्मचारी संघ, डी वाई एफ आई, एस एफ आई, जनवादी लेखक संघ,जनवादी महिला समिति, एल आई सी क्लास वन ऑफिसर फ़ेडरेशन, एन एफ आई एफ डब्ल्यू आई, लियाफी उपस्थित थे.

अधिवेशन को सफल बनाने के लिए नीरज कुमार, हेमन्त मिश्रा, जगदीश चन्द्र मित्तल, महेंद्र किशोर प्रसाद, सुमित सिन्हा, अलगू प्रसाद, अमरजीत राजबंशी,मदन कुमार पाठक,धर्मप्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जनता दरबार- उपायुक्त ने सुनी सड़क निर्माण कराने, रोजगार, छात्रवृत्ति दिलाने सहित अन्य समस्याएं

Posted by - December 21, 2021 0
धनबाद : मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों…

जोरापोखर थाना में नहीं मिलता महिलाओं और दलितों को सम्मान, नहीं लेते शिकायत- रीना पासवान

Posted by - June 29, 2022 0
झरिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झरिया लोकल कमेटी व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से बुधवार 29…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *