मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

526 0

धनबाद। झारखंड जनता दल यू का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से पटना में मुख्यमंत्री आवास पर मिले।

इस दौरान झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो के द्वारा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय से नेताद्वय को अवगत कराया।

श्री महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बताया कि पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। सभी जिलाध्यक्ष मजबूती के साथ अपने-अपने जिला में काम कर रहे हैं। आगामी 26 दिसंबर को सभी जिला में एक दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी।

वही 28 दिसंबर को स्थानीय समस्याओं को लेकर राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। नेताद्वय ने झारखंड में संगठन के क्रियाकलापों को सुनकर बहुत प्रसन्न हुए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनवरी के बाद झारखंड में कार्यक्रम होगा।

नेताद्वय ने कहा कि हमलोग झारखंड जदयू के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल में धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजू महतो, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह तथा भानु प्रताप पटेल शामिल थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, रागिनी सिंह ने खिलाया वृद्धों को केक

Posted by - December 25, 2021 0
धनबाद:-:धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में क्रिसमस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं झरिया…

झरिया मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी मनाई गई पुण्यतिथि

Posted by - May 21, 2022 0
झरिया: झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक बरनवाल के नेतृत्व में देश में आधुनिक दूरसंचार क्रांति के जनक, कंप्यूटर…

परंपरागत के साथ गैर परंपरागत कोमोडिटी के परिवहन के लिए मंडल रेल प्रबंधक की अधिकारियों से वार्ता 

Posted by - September 2, 2021 0
धनबाद : भारतीय रेलवे ने माल परिवहन के क्षेत्र में नई पहल करते हुए परंपरागत कमोडिटी के साथ-साथ गैरपरंपरागत कोमोडिटी…

अवैध कोयले पर प्रशासन की नकेल- निरसा से लोड 8 अवैध कोयला लदा ट्रक चौपारण में जब्त 

Posted by - March 30, 2022 0
चौपारण । झारखंड में अवैध कोयले के कारोबारियों पर एक बार फिर प्रशासन ने नकेल कसते हुए चौपारण चेकपोस्ट पर…

प्रिंस खान के पिता ने कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Posted by - August 1, 2023 0
धनबाद : गैंगेस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान और उसके सहयोगी बबलू उर्फ ढोलू पर जानलेवा हमला करने का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *