पूर्व विधायक संजीव सिंह का प्रयास रंग लाया, झरिया डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू – रागिनी सिंह

118 0

झरिया: झरिया विधान सभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब डिग्री की शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर दराज इलाके में नहीं जाना पड़ेगा। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का प्रयास रंग  लाया है. जामाडोबा स्थित 10 एकड़ जमीन में लगभग 14 करोड़ 58 लाख की लागत से बनी झरिया डिग्री कॉलेज में 19 जुलाई बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरुआत हो गई. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह. कॉलेज के प्राचार्या आर पी सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व छात्र छात्राए उपस्थित थे।

डिग्री कॉलेज के शुरुआत होने के पहले दिन नए प्राचार्या के रूप में आर पी सिंह ने पदभार संभाला. आज से ही छात्र छात्राओं के नए सेमेस्टर का नामांकन प्रक्रिया भी शुरुआत हुई.मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रागिनी सिंह ने प्राचार्या आर पी सिंह को गुलदस्ता व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही नामांकन दाखिल करने आए बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. रागिनी सिंह ने कहा कि आरएसपी कॉलेज झरिया से बेलगढ़िया शिफ्ट हो जाने के बाद छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई थी।

लंबी दूरी तय कर बेलगढ़िया जाना पड़ता था। इन सारी समस्याओं को ख्याल मेंं रख कर झरिया विधायक संजीव सिंह झारखंड सरकार से लेकर केन्द्र सरकार को पत्राचार किया था. 15 जनवरी 2019 को धनबाद के सांसद पीएन सिंह व झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने कॉलेज भवन निर्माण का शिलान्यास किया था।  राज्य सरकार ने 2016 में राज्य के 81 विधान सभा में एक-एक डिग्री कॉलेज खोलने की योजना बनाई थी। उक्त योजना के तहत झरिया विधान सभा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई। धनबाद के उपायुक्त को डिग्री कॉलेज भवन के लिए दस एकड़ जमीन मुहैया कराने को सरकार ने निर्देश दिया था।

निर्देश के आलोक में उपायुक्त ने तत्काल  जामाडोबा पुटकी मुख्य मार्ग से सटे जामाडोबा के समीप जमीन आवंटित कर दिया गया था। आज डिग्री कॉलेज शुरू होने से बच्चों के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जगी है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि पूर्व की रघुवर सरकार में पूर्व विधायक श्री संजीव सिंह के अथक प्रयास  और उनके अनुशंसा पर जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निर्माण संभव हो पाया आज पूर्व विधायक श्री संजीव सिंह का सपना साकार हुआ अब यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा यहां के छात्र छात्राओं में इस बात को लेकर काफी उत्साह एवं खुशी दिखाई पड़ रही है इस उपलब्धि पर पूरा भाजपा परिवार बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

कॉलेज के प्राचार्या आर पी सिंह ने कहा कि इस नव निर्मित पद की जो मुझे जिम्मेवारी मिली है उसके लिए मे हमारे विश्वविद्यालय के कुलपति, कॉलेज प्रबंधन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हु। वर्तमान में थोड़ी बहुत परेशानियां है। शिक्षक , कर्मचारियों व फंड की कमी है लेकिन समय के साथ इसकी पूर्ति हो किया जाएगा. डिग्री कॉलेज के विकास के लिए, शिक्षण में अग्रणी रहे ।
यहाँ के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य को लेकर हर तरह से तत्पर रहूंगा।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव जिला महामंत्री नितिन भट्ट राज कुमार अग्रवाल ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी अरुण साव स्वरूप भट्टाचार्य अखिलेश सिंह राजकिशोर जैना अभिषेक पाण्डेय संतोष शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कमरे में चल रहा था भ्रूण जांच का खेल, हुआ उद्भेदन

Posted by - March 5, 2022 0
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एक घर में अवैध रूप से चल…

गिरिडीह के सरिया यूको बैंक शाखा से साढ़े सात लाख की लूट, तीन गिरफ्तार, 3 लाख रुपये भी मिले

Posted by - November 15, 2021 0
सरिया के केसवारी स्थित यूको बैंक शाखा में सोमवार दोपहर छह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के काउंटर और आयरन चेस्ट…

बेरमो- ढोरी ग्राउण्ड बचाव आन्दोलन का एक प्रतिनिधिमंडल बोकारो उपायुक्त से मिला

Posted by - March 15, 2023 0
बेरमो निवासी प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में ढोरी ग्राउण्ड बचाव आन्दोलन का एक प्रतिनिधिमंडल बोकारो उपायुक्त ( DC )…

रांची से चोरी हुई बाइक से बरोरा मे हो रही थी कोयले की ढुलाई , पुलिस ने किया भंडाफोड़

Posted by - December 20, 2021 0
बरोरा।रांची से चोरी हुई बाइक से अवैध कोयला तस्कर कोयला ढुलाई का काम कर रहे थे। जिसका  बरोरा पुलिस अधिकारियों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *