पहला कदम स्कूल में भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान, दिव्यांग बच्चों के बीच उपकरण वितरण, रागिनी सिंह हुई शामिल 

292 0

धनबाद : भाजपा द्वारा आयोजित सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत जगजीवन नगर पहला कदम दिव्यांग स्कूल में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सम्मिलित हुई. स्कूल की संचालिका अनीता अग्रवाल द्वारा अंगवस्त्र एवं तुलसी पौधा दे उन्हें सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया एवं पुरे विद्यालय का निरीक्षण किया। उनके द्वारा दिव्यांग बच्चों के बीच वील चेयर ब्लाइंड स्टिक एवं बैसाखी वितरण किया गया.

अपने संबोधन में कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से भारत देश को पूरे विश्व में सम्मान दिलाने का काम किया है वही काम अब देश के हर तबके को साथ करना है पहले जिसे विकलांग कह कर बुलाया जाता था उनको प्रधानमंत्री जी ने सम्मान देते हुए उन्हें दिव्यांग शब्द देकर उनका मान बढ़ाया है। इस विचार के तहत मोदी जी के 71वे जन्मदिन पर 20 दिनों का सेवा समर्पण कार्य देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा चलाया जा रहा है.

इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा नेत्री रागिनी सिंह द्वारा पहला कदम दिव्यांग बच्चों के स्कूल में उपकरणों का वितरण किया गया ।भाजपा नेत्री ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम हिस्सा बनने पर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। इस तरह के कार्यक्रम से दिव्यांग बच्चों के मनोबल में वृद्धि होगी साथ वो पुरे सम्मान के साथ जिन्दगी के ऊंचाइयों को छूने में सक्षम होंगे उन्होंने विद्यालय की संचालिका अनिता अग्रवाल को भी धन्यवाद दिया।

मौके पर धनबाद के माननीय सांसद पशुपति नाथ सिंह जी, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन, भाजपा युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ,पूर्व जियाडा अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ,भाजपा के वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सहाय , प्रियंका पाल भी उपस्थीत थे.

मंच का संचालन धनबाद जिला महानगर  मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी  ने किया। मौके पर उपस्थित धनबाद जिला महानगर के उपाध्यक्ष संजय झा , मानस प्रसून ,महामंत्री नितिन भट्ट जी,उमेश यादव, अभिषेक पांडे, श्रवण राय जी, शशि भूषण सिंह जी, संजीव अग्रवाल जी, रमा सिन्हा, रीता प्रसाद जी, प्रीत पाल जी, चन्द्र शेखर मुन्ना जी,प्रभात रंजन जी, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी आनंद ओझा बृजनंदन शर्मा, के अलावे अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर द्वारा आध्यात्मिक शिविर का आयोजन

Posted by - June 28, 2022 0
धनबाद। श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर के धनबाद केंद्र द्वारा मंगलवार को खास स्वाध्याय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के…

तोपचांची में बैखौफ अपराधी- शादी के लिए बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे दंपती से 1 लाख 15 हजार की लूट

Posted by - June 8, 2022 0
तोपचांची। इन दिनों तोपचांची में अपराधी बेलगाम और बेखौफ होकर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं।…

कोयलांचल ट्रक ओनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीटीओ से मिला, बताई समस्या

Posted by - September 2, 2021 0
धनबाद : धनबाद डीटीओ से आज कोयलांचल ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण झा और महासचिव…

धनबाद के नए डीपीआरओ उर्वशी पांडेय ने किया पदभार ग्रहण

Posted by - November 10, 2022 0
धनबाद.नए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *