राजभाषा सप्ताह के दूसरे दिन धनबाद रेल मंडल मुख्यालय के मैथिली शरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।”राष्ट्रीय एकता में हिंदी की भूमिका”एवं “भारत की प्रगति में रेलवे की भूमिका” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए उनत्तीस रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया।
इसी कड़ी में मंडल रेल मुख्यालय में राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें तेरह टीमों में कुल छब्बीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारीगण भी मौजूद थे।
विदित हो कि मंडल रेल मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह मनाया जा रहा है।इसी के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।